रायगढ़। शहर के महिला समृद्धि बाजार कर पीछे नाली में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली से कुछ दूर स्थित हंडी चौक से गौशाला मार्ग में गुरुवार को सुबह महिला महिला समृद्धि बाजार के ऊपर चढ़े लोगों की नजर नीचे नाली में बनियान और जांघिया पहने एक शख्स पर पड़ी, जो औंधे मुंह पड़ा था। इससे जब लोगों ने नजदीक से देखा तो उसकी मौत हो गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद शेख सलीम नियारिया भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया। ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति की लाश को बाहर निकाला तो उसके चेहरे व सिर से खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। ऐसे में पुलिस ने पंचनामा दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस ने महिला समृद्धि बाजार के छत पर जाकर तलाशी की तो वहां मृतक के कमीज, पेंट और चप्पल पड़े मिले। ऐसे में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, मगर उसका शिनाख्त नहीं हो पाई। इससे पुलिस अन्य माध्यमों से जांच शुरू किया। इससे काफी देर बाद पता चला कि उक्त मृतक सरिया थाना क्षेत्र के नदीगांव निवासी अविनाश शर्मा पिता बृजेश शर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो रायगढ़ के हंडी चौक स्थित मंगलम विवाह घर में गाड़ी चलाने का काम करता था। ऐसे में पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी इससे उनके आने पर मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है।
महिला समृद्धि बाजार के पीछे नाली में मिली अधेड़ की लाश
महिला समृद्धि बाजार के पीछे नाली में मिली अधेड़ की लाश



