NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 1 मई से 10 जून तक 15-20 पंचायतों के क्लस्टरों में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर : कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > 1 मई से 10 जून तक 15-20 पंचायतों के क्लस्टरों में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर : कलेक्टर
सारंगढ़

1 मई से 10 जून तक 15-20 पंचायतों के क्लस्टरों में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर : कलेक्टर

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा का बैठक लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। डॉ कन्नौजे ने जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 1 मई से 10 जून तक 15-20 पंचायतों के क्लस्टरों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ कलेक्टर ने जिले में सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की स्थिति का अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें व्यवस्था को बरसात तक बरकरार रखने के निर्देश दिए। वहीं पशु पक्षियों के लिए जल संसाधन विभाग को नहरों में पानी छोडऩे के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को हितग्राहीमूलक पेंशन, आरबीसी 6-4, पीएम आवास, लोन आदि सभी लंबित भुगतान, जिले के विकास में शामिल कार्यों के लंबित भुगतान को विशेष अभियान चलाकर 30 अप्रैल तक सभी लंबित देयक आदि को भुगतान करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को उनके आधारकार्ड के साथ ईकेवायसी अपडेट कराना अनिवार्य है। यह जून तक होगा और बिल्कुल नि:शुल्क है इसलिए सभी हितग्राही अपने नजदीकी च्वाईस सेंटर में जाकर अपना ईकेवायसी अपडेट कराएं। ईकेवायसी अपडेट से फर्जी हितग्राही की पहचान होती है, वहीं वास्तविक हितग्राही को योजना का लाभ मिलता है। ईकेवायसी के दौरान आधार अपडेट या अन्य दस्तावेज का शुल्क भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार (यूआईडीएआई) द्वारा निर्धारित शुल्क ही च्वाईस सेंटरों को भुगतान करना होगा।
कलेक्टर डॉ संजय ने नवीन संयुक्त जिला कार्यालय, जिला अस्पताल, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के हॉस्टल का जीर्णोद्धार, जिला पशु चिकित्सा कार्यालय, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ के एसडीएम कार्यालय आदि के निर्माणाधीन कार्यों का समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण टाईम लिमिट में पूर्ण करें। समीक्षा के दौरान खेलभांठा के ट्राइबल हॉस्टल का जीर्णोद्धार कार्य में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के इंजीनियर को फटकार लगाई।

You Might Also Like

थाना प्रभारी भार्गव के नेतृत्व मे निकली फ्लैग मार्च

वायरल वीडियो से आहत विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने कोसीर थाने में की शिकायत

असामाजिक तत्वों पर हो निगरानी : कलेक्टर साहू

अभियंता दिवस पर गनपत जांगड़े ने इंजीनियरों का किया सम्मान

जातिगत गाली गलौच करने वाली भाजपा नेत्री हेमकुंवर पटेल पर एफआईआर दर्ज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
Next Article राधेश्याम शर्मा को हिंदी एवं साहित्य में डॉक्टरेट अवार्ड से नवाजा गया

खबरें और भी है....

‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
रोड से टोपी उठाने के दौरान हुआ हादसा, बाइक की ठोकर से ग्रामीण की मौत
बंगाल चुनाव को लेकर हावड़ा रुट की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
किराए की कार में गांजा तस्करी, साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे
खड़ी बाइक में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कलेक्टर से खजाना मंत्री तक’ सिविल सर्विस डे पर राजनीति में एंट्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?