NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बादलखोल अभ्यारण्य में धधक रही आग, बेबस वन्यजीव और सोता हुआ वन विभाग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > बादलखोल अभ्यारण्य में धधक रही आग, बेबस वन्यजीव और सोता हुआ वन विभाग
छत्तीसगढ़

बादलखोल अभ्यारण्य में धधक रही आग, बेबस वन्यजीव और सोता हुआ वन विभाग

सिस्टम की उदासीनता की भेंट चढ़ा बादलखोल

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta April 17, 2026
Share
4 Min Read

नारायणपुर। प्राकृतिक वैभव और जैव विविधता के लिए मशहूर बादलखोल अभ्यारण्य इन दिनों आग की लपटों में सिसक रहा है। जंगल के भीतर कई स्थानों पर लगातार आग सुलग रही है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि मानो इसे बुझाने वाला कोई जिम्मेदार बचा ही नहीं है। जानकारी के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्व महुआ बीनने, शहद निकालने और शिकार के इरादे से जानबूझकर जंगल में आग लगा रहे हैं। यह आग धीरे-धीरे फैलकर विकराल रूप ले रही है और अपने रास्ते में आने वाले छोटे-छोटे पौधों, घास, औषधीय वनस्पतियों और मासूम वन्यजीवों को लीलती जा रही है। कई जीव-जंतु आग की चपेट में आकर तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं, लेकिन उनकी चीखें सुनने वाला कोई नहीं।
ताजा मामला बुटूंगा- साहीडाँड़ मार्ग पर कुटमा नाला और तालाब के बीच दिनदहाड़े आग भडक़ उठी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वन विभाग के कर्मचारी समय पर मौके पर पहुंचते तो आग को तुरंत काबू में किया जा सकता था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आग फैलती चली जा रही है और आग बड़े इलाके को अपनी चपेट में लेते जा रही है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिन कर्मचारियों के जिम्मे इस अभ्यारण्य की सुरक्षा है, वही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुए हैं। संबंधित सर्किल के नाकेदार, दरोगा और फायर वॉचर की लापरवाही अब खुलकर सामने आ रही है। आरोप है कि ये न तो दिन में जंगल में गश्त कर रहे हैं और न ही आग लगने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि दिन में लगने वाली आग को भी समय रहते बुझाया नहीं जा पा रहा, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रात के समय जंगल की सुरक्षा किस भरोसे हो रही होगी।
वन विभाग के अधिकारियों, खासकर रेंजर स्तर तक, इस पूरे मामले में उदासीनता साफ नजर आ रही है। लगातार आग की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन न तो निगरानी बढ़ाई जा रही है और न ही दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दे रही है। इससे साफ है कि लापरवाही अब सिस्टम का हिस्सा बन चुकी है। इस आग से सिर्फ पेड़-पौधे ही नहीं जल रहे, बल्कि पूरा पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो रहा है। छोटे जीव-जंतु, पक्षियों के घोंसले, दुर्लभ वनस्पतियां सब कुछ राख में तब्दील हो रहा है। अगर यही हाल रहा, तो आने वाले समय में इसका असर पूरे क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन पर गंभीर रूप से पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जंगल में नियमित गश्त शुरू की जाए, आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और लापरवाह कर्मचारियों को तुरंत हटाया जाए।
फिलहाल, बादलखोल अभ्यारण्य में उठती आग की लपटें सिर्फ जंगल को नहीं जला रहीं, बल्कि जिम्मेदार तंत्र की नाकामी को भी बेनकाब कर रही हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है, या फिर यूं ही जंगल जलता रहेगा और जिम्मेदार लोग आंखें मूंदे बैठे रहेंगे। इस सम्बंध में सर्किल दरोगा से मोबाइल पर दो बार संपर्क करने का प्रयास किया गया पर उनके द्वारा फोन नही रिसीव किया गया। अधीक्षक ने मीटिंग का हवाला देकर कुछ देरी में बात करने की बात कही गई।

You Might Also Like

सांई कम्यूटर ने हड़पी ग्राम सेवक क्वाटर की सरकारी जमीन

शासकीय हायर सेकेंडरी जमदरहा में सरस्वती साईकिल वितरण

शिक्षा के मंदिर में खूनी खेल, छात्र ने शिक्षकों पर किया चाकू से हमला

विस्फोट मामले की होगी दंडाधिकारी जांच

कबाड़ी के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा रोक
Next Article जिले की महिलाएं ड्रोन दीदी योजना से आर्थिक विकास की भरेगी उड़ान

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?