रायगढ़। रविवार की सुबह सडक़ पार करते समय अज्ञात वाहन के चालक ने एक सब्जी व्यवसायी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक की पतासाजी शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापाली निवासी शेख मधु पिता शेख अबू (45 वर्ष) जिंदल रोड में सब्जी का दुकान लगाता है। ऐसे में रविवार को सुबह उसने ई-रिक्शा से सब्जी लेने के लिए मंडी गया था, जहां से ई-रिक्शा में सब्जी लोड कर आ रहा था। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे शेख अबू सब्जी लेकर उर्दना चौक पहुंचा तो उसने अपनी ई-रिक्शा को साइड में खड़ी कर उर्दना तिराहा को पार कर होटल में चाय पीने जा रहा था। इस दौरान पतरापाली की तरफ से एक अज्ञात भारी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया और उसको जोरदार ठोकर मारते हुए उसी रफ्तार में भाग निकला। जिससे शेख अबू की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना को देख वहां आसपास के लोग जुट गए और तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। जिससे पुलिस टीम मौके पर पहुंंची उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा, साथ ही घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया। ऐसे में परिजन पहुंचे तो मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। वहीं परिजनों की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है।
सडक़ हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर मौत
सडक़ पार करने के दौरान हुआ हादसा



