NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लक्ष्मीपुर मटन मार्केट हटाने एबीव्हीपी का प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लक्ष्मीपुर मटन मार्केट हटाने एबीव्हीपी का प्रदर्शन
रायगढ़

लक्ष्मीपुर मटन मार्केट हटाने एबीव्हीपी का प्रदर्शन

आयुक्त का नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन

lochan Gupta
Last updated: April 10, 2026 12:19 am
By lochan Gupta April 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास संचालित मटन मार्केट को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने निगमायुक्त को आवेदन सौंपकर स्कूल के पास से मटन मार्केट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। जिस पर निगमायुक्त द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव एम आई सी की बैठक में रखने की बात कही गई है।
गौरतलब हो कि विद्यार्थी संगठन द्वारा सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि लक्ष्मीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप मटन मार्केट संचालित होने के कारण स्कूल परिसर का वातावरण प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि मटन मार्केट में आने वाले लोग अक्सर मटन के टुकड़े और अन्य अपशिष्ट स्कूल परिसर की ओर फेंक देते हैं, जिससे परिसर में गंदगी और बदबू फैल जाती है। इसके कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों और संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि स्कूल के आसपास इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मटन मार्केट को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करना चाहिए। बताया गया कि इस समस्या को लेकर स्कूली बच्चों द्वारा पहले भी प्रशासन को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी कारण एक बार फिर आवेदन देकर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया है।
इस मुद्दे को लेकर छात्रों और द्वारा विरोध जताया गया,जहां छात्र निगम के मुख्य द्वारा पर निगमायुक्त को बुलाने पर अड़े रहे। जिसके कारण सुभाष चौक मुख्य मार्ग लगभग घंटे भर से अधिक जाम रहा। राहगीरों को रोकने को लेकर विवाद की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने समझाइश देकर स्थिति को संभाल लिया और यातायात को सामान्य कराया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा।

You Might Also Like

स्टाईगर से जुआ खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार

बिजली की समस्या से लोगों का बढ़ रहा आक्रोश

रात के अंधेरे में धान की तस्करी जोरो पर

सडक़ दुर्घटना में वृद्ध की मौत

गुरु नानक जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चोरी की बाईक बेचने ग्राहक तलाशते युवक पकड़ाया
Next Article शादी में देरी होने पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई थी फांसी

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?