NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसडीएम की दबीश, छैलफोरा में 5 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > एसडीएम की दबीश, छैलफोरा में 5 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त
सारंगढ़

एसडीएम की दबीश, छैलफोरा में 5 पोकलेन और 1 जेसीबी जब्त

lochan Gupta
Last updated: April 7, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta April 7, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। अवैध उत्खनन खिलाफ सारंगढ़ जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं की कमर तोड़ दी है। सरिया तहसील के ग्राम छैलफोरा में एसडीएम सारंगढ़ के नेतृत्व में दी गई दबिश ने अवैध कारोबारियों में हडक़ंप मचा दिया है। ?पिछले लंबे समय से जिला प्रशासन को ग्राम छैलफोरा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन और परिवहन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। खनिज माफिया बेखौफ होकर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे थे। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सारंगढ़ ने एक गुप्त रणनीति बनाई और राजस्व विभाग के भारी अमले के साथ मौके पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
जैसे ही प्रशासनिक अमला और सरिया तहसीलदार की टीम छैलफोरा पहुंची, वहां अवैध उत्खनन का कार्य जोरों पर चल रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद ऑपरेटरों और माफियाओं के गुर्गों को भागने का मौका तक नहीं मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 05 पोकलेन और 01 जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया। भारी मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें स्थानीय ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि – यह केवल प्राथमिक कार्रवाई है। जब्त की गई मशीनों और मौके के पंचनामे के आधार पर एक विस्तृत प्रतिवेदन खनिज विभाग को भेजा जा रहा है। अवैध उत्खनन की धाराओं के तहत अब इन मशीनों के मालिकों पर भारी जुर्माना व कानूनी कार्यवाही तय मानी जा रही है।अधिकारी का कथन – क्षेत्र में अवैध उत्खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्यवाही एक चेतावनी है कि जो भी शासन के नियमों का उल्लंघन करेगा, उस पर इसी तरह की सख्त कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

खाद्य औषधि प्रशासन की टीम ने सारंगढ़ में की जांच

पवनीं के निस्तारी दर्री तालाब को भू-माफियाओं ने किया कब्जा

ग्राम स्वराज पदयात्रा में अरुण गनपत हुए शामिल

भाजपा की जीत पर डॉ दिनेश ने जताया आभार

रक्शा धान खरीदी केंद्र में कांटा मारकर नयी बोरी हो रही तैयार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक कर्मियों से साठगाठ कर होल्ड खाते से 31 लाख निकालने वाले आरोपी गिरफ्तार
Next Article फर्सवानी मे शराबबंदी कराने गये टीम के साथ मारपीट

खबरें और भी है....

पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
आरटीई के तहत एडमिशन न देने पर मान्यता होगी रद्द
फर्जी बिल वाउचर से 32 लाख की ठगी, एक ही नंबर के कई वाउचर बनाकर किया फर्जीवाड़ा
अजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सह सचिव
कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?