NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का एनएसयूआई ने किया घेराव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का एनएसयूआई ने किया घेराव
रायपुर

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का एनएसयूआई ने किया घेराव

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग, कहा-7 दिनों के अंदर जबाव नहीं मिला तो करेंगे उग्र आंदोलन

lochan Gupta
Last updated: April 6, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta April 6, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी पहुंचे, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें मुख्य गेट पर रोक लिया। इससे नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि सात दिनों के अंदर जबाव नहीं मिलेगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस-प्रशासन के माध्यम से उन्हें आश्वस्त किया है कि मांगों को अगले 24 घंटे के भीतर राज्यपाल और सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 7 दिनों के भीतर जवाब नहीं आाता तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जवाबदारी सरकार और शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी छात्रसंघ चुनाव की मांग उठाई गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव कराने की घोषणा की थी और नोटिफिकेशन भी जारी हुआ था, लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद उसे रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, सडक़ से सदन तक लड़ाई जारी रहेगी। यह सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों में एक साथ घेराव कर छात्र हितों की आवाज उठाई गई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का भी घेराव किया गया।
वहीं घेराव के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हो गया है। कुलसचिव ने आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग को छात्रसंघ चुनाव/गठन प्रक्रिया को लेकर ज्ञापन भेजा है, जिसमें जिक्र किया गया है कि साल 2016 से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अकादमिक कैलेंडर में प्रावधान होने के बावजूद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। अब शासन से शीघ्र दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है, ताकि छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया को जल्द बहाल किया जा सके।

You Might Also Like

कांग्रेस वापसी के लिए बनी कमेटी, 27 को बैठक

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा पखवाड़ा

कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड दो गिरफ्तार, ७ लोग हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर में छत्तीसगढ़ के चावल का लगेगा भोग

छत्तीसगढ़ को गांजा तस्करों ने बनाया सप्लाई कॉरिडोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छग की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Next Article बिल्डिंग निर्माण के दौरान कारपेंटर जिंदा दफन

खबरें और भी है....

सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी, महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी
मां के सामने किशोर का अपहरण, अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी
5 उद्योगों पर 18.85 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?