NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
रायपुर

चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:27 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। हैदराबाद के महबूबनगर से चांपा जा रही ट्रेन नंबर 12251 वैनगंगा एक्सप्रेस में रविवार को सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। उसने चलती ट्रेन में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अब मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
दरअसल, 25 वर्षीय अंकिता कुमारी अपने पति दिनेश कुमार के साथ हैदराबाद से चांपा जा रही थीं। वे स्लीपर कोच स्-2 में सफर कर रहे थे। दुर्ग स्टेशन पार करने के बाद अचानक दर्द शुरू होने पर कोच में मौजूद यात्रियों ने ट्रेन के टीटीई ईशांत शर्मा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को सूचना देने के साथ ही सह-यात्री महिलाओं ने डॉक्टर्स के आने से पहले ही सुरक्षित प्रसव कराने में बड़ी भूमिका निभाई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे हॉस्पिटल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक एम.एस. राजा, स्टेशन मास्टर एन.के. साहू, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, यात्री गाड़ी नियंत्रण कार्यालय और स्टेशन टीटीई संजीत कुमार को अलर्ट किया गया। सभी विभागों ने समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई की।
जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पहुंची, वाणिज्य अधीक्षक एम.एस. राजा स्टेशन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे अस्पताल की डॉ. बिजोया और नर्स दीपमाला ने महिला और नवजात की जांच की। महिला के पति की सहमति के बाद मां और नवजात को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर एम्बुलेंस के जरिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। रायपुर मेकाहारा के डॉक्टर्स ने भी जांच के बाद बताया कि, मां और नवजात शिशु दोनों की स्थिति सामान्य है। रेलवे प्रशासन, सह-यात्रियों और मेडिकल टीम के बीच बेहतर समन्वय के कारण यह प्रसव सफल रहा। अंकिता कुमारी- दिनेश कुमार के परिवार ने रेलवे स्टाफ और मदद करने वाले लोगों का आभार जताया है।

You Might Also Like

पुलिस ने पीछा कर पकड़ा यूपी का अवैध धान, पहले दिन सिर्फ 10 प्रतिशत केंद्रों में हुई धान खरीदी

50 लाख कैश के साथ 4 सटोरिए पकड़ाए

सीजी बोर्ड के परीक्षा 1 मार्च से शुरू

अचानक निगम दफ्तर पहुंचे कलेक्टर व निगम आयुक्त

सीएम साय की पहल पर लगातार जारी है स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एजेंट-कर्मचारियों की मिलीभगत से खाताधारकों का नुकसान
Next Article दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 घरों में लगाई आग

खबरें और भी है....

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?