NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आरटीई के तहत प्रवेश नहीं देंगे निजी स्कूल, 6 हजार से ज्यादा स्कूलों ने एडमिशन देने से किया इनकार, 54 हजार 824 छात्र होंगे प्रभावित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आरटीई के तहत प्रवेश नहीं देंगे निजी स्कूल, 6 हजार से ज्यादा स्कूलों ने एडमिशन देने से किया इनकार, 54 हजार 824 छात्र होंगे प्रभावित
रायगढ़

आरटीई के तहत प्रवेश नहीं देंगे निजी स्कूल, 6 हजार से ज्यादा स्कूलों ने एडमिशन देने से किया इनकार, 54 हजार 824 छात्र होंगे प्रभावित

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta April 4, 2026
Share
5 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत प्रवेश को लेकर निजी स्कूलों ने बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने घोषणा की है कि इस साल वे आरटीई के तहत होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग नहीं करेंगे। जिससे 54 हजार 824 छात्र प्रभावित होंगे।
संगठन का कहना है कि, लंबे समय से लंबित मांगों और शासन की अनदेखी के चलते यह निर्णय लेना पड़ा है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि आरटीई के तहत पिछले 14 साल से प्रतिपूर्ति की राशि नहीं बढ़ाए जाने की वजह से प्रदेश के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने फैसला लिया है।
6000 से ज्यादा स्कूलों पर असर
एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश के 6000 से अधिक निजी स्कूल इस फैसले से प्रभावित होंगे। ये स्कूल क्रञ्जश्व के तहत लॉटरी या ऑनलाइन माध्यम से चयनित छात्रों के एडमिशन की प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।
फीस प्रतिपूर्ति नहीं बढऩे से नाराजगी
संगठन ने बताया कि वर्ष 2011 से आरटीई के तहत फीस प्रतिपूर्ति की राशि तय है, जिसे अब तक नहीं बढ़ाया गया है।
संगठन का कहना है कि बढ़ती लागत और महंगाई के बावजूद यह राशि वर्षों से जस की तस है, जिससे स्कूलों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। एसोसिएशन ने बताया कि, इस मुद्दे को लेकर 2025 में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने 6 महीने के भीतर शासन को इस पर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ।
असहयोग आंदोलन का ऐलान
संगठन ने कहा कि, लगातार अनदेखी के कारण मार्च में ही असहयोग आंदोलन का ऐलान कर दिया गया था। इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग के नोटिस और पत्रों का जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि, इस निर्णय का सीधा असर गरीब और वंचित वर्ग के छात्रों पर पड़ेगा, जो क्रञ्जश्व के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश लेते हैं। संगठन ने स्पष्ट किया कि वे मजबूरी में यह कदम उठा रहे हैं, क्योंकि वर्तमान प्रतिपूर्ति राशि में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना संभव नहीं रह गया है।
54 हजार 824 सीटें प्रदेश में
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में आरटीई के तहत 54 हजार 824 सीटें प्रदेश में है। इन सीटों में कक्षा 1 से प्रवेश दिया जाता है। राज्य सरकार इन बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाती है। आर.टी.ई. सीटों का निर्धारण यू-डाइस पोर्टल पर दर्ज गत वर्ष की कक्षा पहली की प्रविष्ट संख्या के आधार पर किया जा रहा है। इससे निजी शालाओं द्वारा नोडल अधिकारियों को दी जाने वाली गलत अथवा भ्रामक जानकारी पर अंकुश लगा है।
स्कूल एसोसिएशन ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि, आरटीई के तहत राशि ना बढाए जाने पर 1 मार्च से छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले संचालित सभी स्कूल शिक्षा विभाग के खिलाफ असहयोग आंदोलन कर रहे है। आरटीई की लॉटरी में जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें स्कूल प्रबंधन प्रवेश नहीं देगा। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग आरटीई एडमिशन के तहत देने वाली फीस नहीं बढ़ा रहा। स्कूलों के असहयोग का कारण स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी है।

किसमे कितना फीस

कक्षा 1 से 5 तक- रुपए 7000 प्रति छात्र
कक्षा 6 से 8 तक- रुपए 11,400 प्रति छात्र
कक्षा 9 से 12 (2018 से)-रुपए 15,000 प्रति छात्र

सरकार से क्या मांग

निजी स्कूल प्रबंधन ने सरकार से मांग की है कि, फीस प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण किया जाए। अन्य राज्यों की तरह व्यावहारिक दर तय की जाए। लंबित मुद्दों पर जल्द निर्णय लिया जाए। संगठन का कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग संभव नहीं होगा।

You Might Also Like

ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को होगा विस्तार

एंबुलेंस बगैर संचालित हो रहा जिला अस्पताल

इनरव्हील क्लब ने किया निशुल्क तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

जीजी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्रीन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न

श्याम नाम के गुलाल से गुलाबी हुआ शहर की गलियां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्याज पर रकम देकर प्रताडि़त करने वाले पर कसा कानूनी शिकंजा
Next Article अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय

खबरें और भी है....

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय
आरटीई के तहत प्रवेश नहीं देंगे निजी स्कूल, 6 हजार से ज्यादा स्कूलों ने एडमिशन देने से किया इनकार, 54 हजार 824 छात्र होंगे प्रभावित
ब्याज पर रकम देकर प्रताडि़त करने वाले पर कसा कानूनी शिकंजा
अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार
सूने मकानों में चोरों ने बोला धावा, नकद सहित लाखों का सामान ले उड़े

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?