NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के, नए कुलपति प्रो. विनय चौहान ने संभाली कमान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के, नए कुलपति प्रो. विनय चौहान ने संभाली कमान
रायगढ़

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के, नए कुलपति प्रो. विनय चौहान ने संभाली कमान

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के, नए कुलपति प्रो. विनय चौहान ने संभाली कमान

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta April 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ आज उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर विनय चौहान ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर हो उठा। जैसे ही नव नियुक्त कुलपति महोदय का वाहन विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचा वैसे ही ढोल-तासो की गडग़ड़ाहट और विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आत्मीय स्वागत ने यह स्पष्ट कर दिया कि विश्वविद्यालय परिवार को अपने नए नेतृत्व से बड़ी अपेक्षाएँ और अटूट विश्वास है।
कुलपति महोदय द्वारा हवन, पूजन एवं शहीद नंदकुमार पटेल जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पाजंलि अर्पित की गई। कुलपति महोदय का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं गरिमामय सम्मान के साथ किया गया।
एक गरिमामय स्वागत कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय से सभाकक्ष में किया गया। माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ। छत्तीसगढ़ के राजगीत एवं विश्वविद्यालय के कुलगीत का गायन किया गया।
अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ. तरुण धर दीवान, कुलसचिव ने कहा कि प्रो. विनय चौहान का व्यक्तित्व विद्वान, अनुशासन और पारदर्शिता का अद्वितीय संगम है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कुलपति महोदय के समृद्ध अनुभव कुशल प्रशासनिक क्षमता और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय शिक्षा अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई उचाईयों को प्राप्त करेगा।
अपने प्रथम उद्बोधन में कुलपति प्रो. विनय चौहान ने भावुकता एवं दृढ़ संकल्प के साथ कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण का एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध में नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण, विद्यार्थी-केंद्रित गतिविधियाँ एवं पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकताएँ रहेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के शिखर तक पहुँचाने में सहभागी बनें। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रवीन्द्र कौर चौबे एवं आभार प्रदर्शन श्री सुनील अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती एस.के. ठाकुर, वित्त अधिकारी, डॉ. रोहिणी आर्या, प्रभारी अधिकारी प्रशासन, डॉ. रवीन्द्र कौर चौबे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं कार्यक्रम समन्वय रासेयो, श्री सुनील अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी परीक्षा, डॉ. नीरजा तिवारी सिंह, प्रभारी अधिकारी अकादमी एवं विश्वविद्यालय से कर्मचारी उपस्थित रहें।

You Might Also Like

विभागीय दायित्व मिलते ही मंत्री ओपी ने दिए अधिकारियो को निर्देश

बच्चों ने किया मोतीमहल का अवलोकन और सीखे विविध ज्ञान

ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल

गायों की पीठ पर गालियां लिखकर गांव में छोड़ा

बूथ समिति बनने के बाद मंडल अध्यक्ष के लिए की गई रायशुमारी : सुरेंद्र कुमार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजस्व पखवाड़ा में समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान
Next Article पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पुलिस ने आरेापी चालक को किया गिरफ्तार

खबरें और भी है....

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय
आरटीई के तहत प्रवेश नहीं देंगे निजी स्कूल, 6 हजार से ज्यादा स्कूलों ने एडमिशन देने से किया इनकार, 54 हजार 824 छात्र होंगे प्रभावित
ब्याज पर रकम देकर प्रताडि़त करने वाले पर कसा कानूनी शिकंजा
अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार
सूने मकानों में चोरों ने बोला धावा, नकद सहित लाखों का सामान ले उड़े

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?