NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ओपी जिंदल, अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ओपी जिंदल, अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
रायगढ़

पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ओपी जिंदल, अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

संयंत्र परिसर के साथ-साथ शहर और गांवों में हुए अनेक आयोजन

lochan Gupta
Last updated: April 1, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta April 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिंदल समूह के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिंदल स्टील रायगढ़ सहित देश-विदेश में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर संयंत्र परिसर के साथ ही रायगढ़ शहर एवं आसपास के गांवों में भी अनेक सेवामूलक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ ही शांति के लिए पूरे दिन गीता पाठ का भी आयोजन हुआ।
इस अवसर पर रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ संयंत्र के परिसर में स्थित श्री जिंदल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। यहां कंपनी के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, एचआर प्रमुख प्रवीण जॉर्ज सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में गीता पाठ का आयोजन किया गया, जो पूरे दिन जारी रहा।
जिंदल आशा केंद्र में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। इसमें सभी धर्मों के गुरूओं ने पहुंचकर प्रार्थना की एवं सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया। यहां उपस्थित विशेष बच्चों को संबोधित करते हुए कार्यपालन निदेशक श्री रॉय ने कहा कि जीवन में निरंतर सीखते रहना ही आगे बढऩे का मार्ग है। उन्होंने बाबूजी के दृष्टिकोण को याद करते हुए कहा, ‘जहां अन्य लोग दीवारें देखते हैं, वहां बाबूजी ने हमेशा नए अवसरों के द्वार देखे।’ उनके इन प्रेरणादायक शब्दों ने उपस्थित बच्चों और कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि बाबूजी द्वारा शुरू किए गए सेवामूलक कार्यों का लाभ आज हजारों परिवारों को मिल रहा है। एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि बाबूजी का जीवन सभी के लिए आदर्श है।
कंपनी के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा इस दिन को सेवा के रूप में मनाते हुए जिंदल आशा केंद्र, वृद्धाश्रमों एवं अनाथालयों में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी चिकित्सकों के परामर्श पर किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेते हुए बाबूजी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

महेश साहू ने टॉप टेन में प्राप्त किया सातवां स्थान

मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा लिखते चार आरोपी गिरफ्तार

खरसियावासियों के लिए रेलवे क्रासिंग बनी समस्या

होटल, ढाबे, लॉज, धर्मशाला में मुसाफिरों की टोह ले रही पुलिस

लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने कर रहे चहुंमुखी विकास का प्रयास : वित्त मंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किसानों की समस्या सुन, तालाब निरीक्षण करने पैदल गए कलेक्टर डॉ कन्नौजे
Next Article दपूम रेलवे ने माल लदान, यात्री परिवहन एवं राजस्व अर्जन में दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धियां

खबरें और भी है....

छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही
जिले को मिली 11 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस
आज से लागू हुआ नया आयकर अधिनियम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?