रायगढ़। एक युवक से मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में खरसिया पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर मारपीट कर उसके पास रखी एक हजार रुपए छीन ली थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अुनसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम रतन महका निवासी राजेश खण्डेल (27 वर्ष) ने 20 जून को चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराया था, जिसमें राजेश ने बताया कि 18 जून की रात लगभग 8.30 बजे वह खरसिया से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान गोपी महका स्थित पैठू तालाब पार पहुंचने पर गोपी महका निवासी लल्ला उर्फ ललित राठौर (32 वर्ष) और रतन महका निवासी चन्द्रशेखर खण्डेल (31 वर्ष) ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। राजेश द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए उसके पास रखे 1,000 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। जिससे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुए दोनों नामजद आरोपियों लल्ला उर्फ ललित राठौर और चन्द्रशेखर खण्डेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर छीनी गई रकम में से शेष 200-200 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
शराब के लिए पैसे की मांग कर मारपीट
अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार



