NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुरेश ढीमर बने राष्ट्रीय मछुआरा संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुरेश ढीमर बने राष्ट्रीय मछुआरा संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
रायगढ़

सुरेश ढीमर बने राष्ट्रीय मछुआरा संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

कैलाश निषाद खरसिया और गिरधारी लाल निषाद को लैलूंगा विधानसभा अध्यक्ष की कमान

lochan Gupta
Last updated: March 20, 2026 12:27 am
By lochan Gupta March 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में मछुआरा समाज के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने एक बड़ा संगठनात्मक विस्तार करते हुए रायगढ़ जिला मछुआरा समाज के तीन प्रमुख युवाओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राष्ट्रीय मछुआरा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने समाज के प्रति निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए सुरेश ढीमर (मोनू जलतारे) को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही, खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए कैलाश निषाद और लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के लिए गिरधारी लाल निषाद को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इन तीनों नियुक्तियों की खबर मिलते ही रायगढ़ जिले के मछुआरा समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाज के प्रमुख नेताओं, युवाओं और आम जनता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां दी हैं और संघ के इस निर्णय का स्वागत किया है।

तीसरी बड़ी शक्ति को राजनीतिक पहचान दिलाने का संकल्प

यह नियुक्तियां मात्र संगठनात्मक पद नहीं हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ में मछुआरा समाज (केंवट, धीवर, कहार, भोई, मल्लाह, ढीमर, कहरा) की राजनीतिक उपेक्षा को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। संख्या बल के दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ में मछुआरा समाज तीसरे स्थान पर है, लेकिन राजनीतिक भागीदारी के मामले में समाज लंबे समय से उपेक्षित महसूस कर रहा है। राष्ट्रीय मछुआरा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने इस पीड़ा को समझी और समाज की ताकत और एकता को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्तियों का अभियान शुरू किया है। उनका लक्ष्य ग्राम पंचायत से लेकर शहर तक समाज को संगठित करना है।

मिशन 2028 शक्ति प्रदर्शन और भागीदारी की तैयारी

इन नियुक्तियों के साथ ही राष्ट्रीय मछुआरा संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर रहा है। संघ का उद्देश्य समाज को राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी दिलाना है, जिसके लिए समाज अब संगठित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। सुरेश ढीमर (मोनू जलतारे) को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने से रायगढ़ जिले का कद संगठन में बढ़ा है, वहीं खरसिया और लैलूंगा में विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति से समाज को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। निश्चित ही, इन नियुक्तियों से आने वाले समय में मछुआरा समुदाय को एक बड़ी उपलब्धि मिलने की उम्मीद है, जिससे समाज का समग्र विकास संभव हो सकेगा। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संघ के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और समाज के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया। रायगढ़ मछुआरा समाज में बधाइयों का दौर निरंतर जारी है।

You Might Also Like

लोकसभा निर्वाचन के लिए मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

शहर के जगतपुर में फल-फूल रहा नशे का कारोबार

जुआ खेलते 5 जुआरी सपड़ाए

कार्य में लापरवाही, दो को शोकाज नोटिस

पूर्व विधायक विजय की उपस्थिति में तोड़ाराम जोगी स्मृति फुटबॉल स्पर्धा का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाबा प्रियदर्शी राम जी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण कर शहर सरकार ने लिए सराहनीय निर्णय :- दवा प्रतिनिधि संघ
Next Article नौ दिवसीय महाभंडारा का पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया शुभारंभ, श्री राणी सती दादी सेवा समिति की पहल

खबरें और भी है....

प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद
पैसे की लेन-देन में दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर शव को जलाया
सीएम साय ने जशपुर को दी 19.51 करोड़ की सौगात
युवक के सिर पर बीयर बोतल फोडक़र कैश की लूट
शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में जले आस्था के दीप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?