NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सदगुरू देव श्री गुरू दादू दयाल जी महाराज जयंती का तीन दिवसीय भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सदगुरू देव श्री गुरू दादू दयाल जी महाराज जयंती का तीन दिवसीय भव्य आयोजन
रायगढ़

सदगुरू देव श्री गुरू दादू दयाल जी महाराज जयंती का तीन दिवसीय भव्य आयोजन

जयंती को भव्यता देने में जुटे सभी श्रद्धालुगण

lochan Gupta
Last updated: March 19, 2026 12:06 am
By lochan Gupta March 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सदगुरू महाराज दादू दयाल की जयंती को शहर के श्री गुरु दादू समस्त सेवक परिवार के श्रद्धालुओं द्वारा हर वर्ष बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ हर वर्ष मनाया जाता है। इस बार भी सदगुरू देव दादू दयाल महाराज की 482वीं जयंती की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है और दादूराम सत्यराम के पवित्र मंत्र से शहर आध्यात्मिक खुशी के माहौल में गुंजायमान होगा साथ ही मनभावन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी होगी।
दादू भवन में होगा आयोजन
वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री दादू जयंती के सेवकों ने बताया कि शहर श्री गुरु दादू द्वारा ट्रस्ट के सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से शहर के श्री दादू भवन में दादू जयंती की सुअवसर पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होगा। जगतवन्ध ब्रह्मऋषि संतप्रवर श्री श्री 1008 श्री दादू दयाल जी महाराज के पुण्यप्रादुर्भाव के उपलक्ष्य में 482 वीं जयंती महोत्सव परम पावन ‘दादूराम सत्यराम’ की ध्वनीमंत्र के साथ चैत्र सुदी अष्टमी को श्री महामंडलेश्वर डॉ. अर्जुन दास जी स्वामी (बग्गड़वाले) के सानिध्य में अलौकिक धार्मिक आयोजन के साथ बड़े धूमधाम से रामलीला मैदान स्थित श्री गुरु दादू द्वारा में संपन्न किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
यह होगा कार्यक्रम
धार्मिक इस भव्य आयोजन के अंतर्गत आगामी 25 मार्च बुधवार को सुबह 7 बजे से श्री दादू वाणी जी का एक साथ पांच अखण्ड पाठ आरंभ व सायं 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व 26 मार्च गुरुवार को सुबह 10 बजे श्री दादू दयाल जी महाराज एवं श्री वाणी जी की महाआरती, पूजा प्रसाद वितरण व शाम 4.30 बजे श्री दादू वाणी जी की शोभायात्रा आरंभ, तत्पश्चात पुरस्कार वितरण एवं अन्न प्रसाद का वितरण होगा। इसी तरह आगामी 27 मार्च शुक्रवार को सुबह 10 बजे से भजन कीर्तन एवं 12:30 बजे से महाभण्डारा प्रसाद का आयोजन होगा। श्री दादू द्वारा समिति ने समस्त श्रद्धालु क्षेत्रवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। शहर के श्री गुरु दादू द्वारा ट्रस्ट के श्रद्धालुओं द्वारा भव्यता के साथ गुरु दादू जयंती को लगभग विगत 64 वर्षों से मनाया जा रहा है। वहीं इस बार भी उनकी 482 वीं जयंती की पावन बेला में भव्य तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे भव्यता देने में श्री दादू जी के सभी सेवकगण जुटे हुए हैं।

You Might Also Like

ईशु के जन्म के बाद गिरजाघरों में देर रात तक रही रौनक

युवा संकल्पियों ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को मीनाबाजार का कराया दर्शन

फकेल्टी के अभाव में दो साल बाद भी मेकाहारा में शुरू नहीं हो सका बर्न यूनिट

बूंदाबांदी के बाद अब उमस बढ़ा रही परेशानी

अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 8.63 लाख से होंगा वार्ड 9 में शिव मंदिर उन्नयन कार्य
Next Article आज से बूढ़ी माई मंदिर में नौ दिनों तक होगा माता का श्रृंगार और महाभंडारा

खबरें और भी है....

दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा, पेट्रोल पंप सहित 5 संस्थान सील
मारपीट करने के बाद गला दबाकर दोस्त को मार डाला
आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?