NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिला दिवस योग सत्र का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिला दिवस योग सत्र का आयोजन
रायगढ़

अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिला दिवस योग सत्र का आयोजन

लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ की अभिनव पहल

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 12:18 am
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ के सभी सदस्यों ने विगत 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह के विशेष मार्गदर्शन में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक डॉ. अंजू फिजियोथेरेपी क्लिनिक एवं डिवाइन योगा, नियर कालिंदी हाइट्स में महिला दिवस योग सत्र का शानदार आयोजन किया।

नारी स्वास्थ्य को महत्व

अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ ने क्लब की थीम को ध्यान में रखते हुए दिन की शुरुआत एक प्रेरणादायक योग सत्र के साथ की गई।वहीं इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि ‘नारी स्वास्थ्य ही समाज कल्याण की नींव है।’ जब महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहती हैं, तभी परिवार और समाज भी स्वस्थ एवं सशक्त बनता है।

डॉ अंजू ने किया संचालन

योग सत्र का संचालन डॉ. अंजू द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर में ऊर्जा, मन में शांति और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।वहीं सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ योग सत्र में भाग लिया और महिला दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के साथ की। यह पहल न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली रही, बल्कि समाज में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी देती है। वहीं कार्यक्रम के अंत में डॉ. अंजू का आभार व्यक्त किया गया और सभी को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इनका रहा योगदान

अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित महिला दिवस योग सत्र के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लॉयन श्रीमती पूनम सिंह, लॉयन डॉ सविता साव, सचिव लॉयन डॉ नेहा अग्रवाल, लॉयन शाइना मलिक, लॉयन अंजू भारती सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के स्टोररूम में रूम में लगी आग

विश्वस्तरीय शिक्षा एवं अच्छे प्लेसमेंट के लिए छात्रों की पसंद बना ओपी जिंदल विश्वविद्यालय

संघ की पसंद पर संभव है भाजपा उम्मीदवार

पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी शकुंतला देवी का निधन

रास्ता रोककर मारपीट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Next Article मेहनत और एकजुटता से बदली पुन्यासो चौहान की जिंदगी

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?