NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मारपीट मामले का फरार आरोपी उमेश नट गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मारपीट मामले का फरार आरोपी उमेश नट गिरफ्तार
रायगढ़

मारपीट मामले का फरार आरोपी उमेश नट गिरफ्तार

जमीन विवाद में तलवार व डंडे से मारपीट कर हो गया था फरार

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. ऑपरेशन तलाश के तहत कापू पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट की घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी उमेश कुमार नट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत कापू थाना में विगत 10 नवंबर को प्रार्थी बाबू सिंह उर्फ नान्हू उर्फ पप्पू नट निवासी ग्राम कण्ड्रजा विजयनगर पटनापारा द्वारा मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी पत्नी और मां के नाम पर दर्ज भूमि खसरा नंबर 3571/2 रकबा 0.210 हेक्टेयर को लेकर आरोपी उमेश कुमार नट के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन प्रार्थी अपने खेत की जोताई कर वापस घर लौट रहा था, तभी आरोपी उमेश कुमार नट अपने साथी विशाल सिंह, जयपाल सिंह और प्रेम सिंह नट के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी उमेश नट तलवार लहराते हुए जबरन प्रार्थी के घर में घुस गया और अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके परिजनों के साथ हाथ-मुक्का, डंडा और तलवार से मारपीट की। इससे पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 117(2), 118(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साथ ही घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें मिथुन सिंह नट की चोट गंभीर पाए जाने पर प्रकरण में धारा 117(2) और 118(1) बीएनएस जोड़ी गई। मामले में पुलिस द्वारा पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी उमेश कुमार नट घटना के बाद से फरार था।
ऐसे में कापू थाना प्रभारी उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। जिससे सूचना मिली कि आरोपी अपनी बेटी की सगाई के कारण गांव वापस आया है और अपने घर में छिपा हुआ है। इससे पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को उसके गांव से पकड़ कर जेल भेज दिया है।
दिगर प्रांतों में करता था चोरी
इस संंबंध में पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ किया तो उसने उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शहडोल तथा छत्तीसगढ़ के महासमुंद क्षेत्र में चोरी और उठाईगिरी की वारदातों में संलिप्त होने की जानकारी दी। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
वर्जन
‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की लगातार पताशाजी की जा रही है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए मुखबिर तंत्र और पुलिस टीमों को सक्रिय रखा गया है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी रायगढ़

You Might Also Like

बेलादुला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली पर्व

गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का अदभुत संगम बना अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा

48 पाऊच ओडि़शा ब्रॉड अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर फिर लगा भीषण जाम

होलिका दहन के बाद रंगोत्सव की तैयारी में जुटे लोग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले की 2 लाख 97 हजार 819 महिलाओं को 25वीं किस्त की राशि अंतरित
Next Article शिकायतों की पेंडेंसी खत्म कर अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

खबरें और भी है....

भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
महतारी वंदन से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल-सीएम
पर्सन आईडी से रेलवे ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया
महतारी वंदन से मातृशक्तियों के जीवन में आई आत्मविश्वास की नई रौशनी- ओपी
चोरी की होंडा सिटी कार के साथ एक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?