NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले की 2 लाख 97 हजार 819 महिलाओं को 25वीं किस्त की राशि अंतरित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले की 2 लाख 97 हजार 819 महिलाओं को 25वीं किस्त की राशि अंतरित
रायगढ़

महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले की 2 लाख 97 हजार 819 महिलाओं को 25वीं किस्त की राशि अंतरित

विकास की मुख्यधारा से जुड़ रही मातृशक्ति: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
6 Min Read

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 68 लाख महिलाओं के खातों में अंतरित की योजना की 25वीं किस्त
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सीधा प्रसारण

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर में आयोजित ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’ से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 68 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि सीधे अंतरित की। योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले की कुल 2 लाख 97 हजार 819 पात्र महिलाओं को योजना की 25वीं किस्त के रूप में 27 करोड़ 23 लाख 54 हजार 750 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। बता दे योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ छोटे-मोटे स्वरोजगार, बचत तथा बच्चों की शिक्षा जैसे कार्यों में भी सहयोग प्राप्त कर रही हैं। जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
इस अवसर पर रायगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। रायगढ़ के नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा और धरमजयगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों और महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए।
‘सशक्त अउ स्वावलंबी नारी, हमर छत्तीसगढ़ के चिन्हारी’ थीम पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ के साथ हुई। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से भी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने बेटियों को शिक्षित कर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान ने स्वस्थ नारी-स्वस्थ भारत का संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती विनीता अग्रवाल ने महिलाओं से अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढऩे का आह्वान किया।

महिला खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाली महिला खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। पैरा योगा में वर्षा कश्यप, पैरा ताइक्वांडो में इशिका अरोरा एवं परी नूर तथा बैडमिंटन में आन्या विजयवर्गीय और अदिति सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अप्रैल 2026 में चीन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रस्सा-कसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि और महिला समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

57 ग्राम पंचायतें बाल विवाह मुक्त घोषित

जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान बाल विवाह मुक्त घोषित की गई। 57 ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर. कच्छप ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028-29 तक पूरे छत्तीसगढ़ को बाल विवाह से मुक्त करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।

हितग्राही महिलाओं ने साझा किए अनुभव

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। रायगढ़ की श्रीमती गीता मानिकपुरी ने बताया कि वे योजना से प्राप्त राशि से अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए बचत कर रही हैं। वहीं मानसी देवांगन ने कहा कि इस सहायता से उनके सिलाई कार्य को विस्तार मिला है, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में त्रिवेणी डहरे, राम श्याम डनसेना, सोहन चौधरी, विनीता अग्रवाल, पवन शर्मा, सनत नायक, सुभाष पाण्डेय, शीला तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, अतिरिक्त सीईओ श्री महेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

ठेकेदार से लूट के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौतम के नेतृत्व में ओपी को जीतने का लिया संकल्प

मौत के मुहाने से पुलिस ने बचाई युवक की जान

32 टीमों के बीच नॉक-आउट टूर्नामेंट का आगाज

सडक़ों पर अवैध पार्किंग रोकने जिलाधीश हुए सख्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्व. दिलीप सिंह जूदेव समाज और संस्कृति के महान मार्गदर्शक थे : सालिक साय
Next Article मारपीट मामले का फरार आरोपी उमेश नट गिरफ्तार

खबरें और भी है....

भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
महतारी वंदन से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल-सीएम
पर्सन आईडी से रेलवे ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया
महतारी वंदन से मातृशक्तियों के जीवन में आई आत्मविश्वास की नई रौशनी- ओपी
चोरी की होंडा सिटी कार के साथ एक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?