NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सिमेकॉन 2026 का सफल समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > सिमेकॉन 2026 का सफल समापन
बिलासपुर

सिमेकॉन 2026 का सफल समापन

मुख्य अतिथि डॉ. विनय रंजन, निदेशक, कोल इंडिया लिमिटेड की गरिमामयी उपस्थिति

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 12:57 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस – सिमेकॉन 2026 का आज दिनांक 02 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने की। इस अवसर पर कोल इंडिया के चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. सोमशुभ्रो गुप्ता, एसईसीएल के चिकित्सा सेवा प्रमुख डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा तथा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरिहंत जैन सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. विनय रंजन ने कहा कि कोल इंडिया को इस बात पर गर्व है कि संगठन के पास लगभग 1200 समर्पित चिकित्सकों का सशक्त नेटवर्क है, जो 16 बड़े अस्पतालों एवं 80 से अधिक क्षेत्रीय अस्पतालों के माध्यम से देश के विभिन्न कोलफील्ड क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाता हैं, बल्कि संगठन की उत्पादकता और कार्यक्षमता के महत्वपूर्ण स्तंभ भी हैं। स्वस्थ कार्यबल ही उच्च उत्पादकता की आधारशिला है। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं में आधुनिक तकनीक, डिजिटल स्वास्थ्य निगरानी एवं डेटा एनालिटिक्स के प्रभावी उपयोग पर बल देते हुए कहा कि भविष्य की स्वास्थ्य प्रणाली तकनीक-सक्षम, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी होनी चाहिए।
तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन में प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाओं, वैज्ञानिक सत्रों एवं तकनीकी प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से आए 250 से अधिक डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों एवं कोल इंडिया तथा उसकी सहायक कंपनियों के चिकित्सकों द्वारा विभिन्न शोधपत्र एवं केस स्टडी प्रस्तुत किए गए। खनन क्षेत्रों में व्यावसायिक रोगों की पहचान, आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन, उन्नत निदान तकनीक, टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ मॉनिटरिंग तथा अस्पताल प्रबंधन प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा सर्वश्रेष्ठ केस प्रेजेंटेशन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। सिमेकॉन 2026 ने ज्ञान-विनिमय, अनुभव साझाकरण एवं चिकित्सा सेवाओं में नवाचार को प्रोत्साहित करने का सशक्त मंच प्रदान किया।

You Might Also Like

मंडल के आरपीएफ चौकी उसलापुर को मिला थाना का दर्जा

20वीं वार्षिक जिला रैली एवं शिविर में विभिन्न रचनात्मक व प्रशिक्षण गतिविधियों आयोजित

त्यौहारों की भीड़ में यात्रियों के लिए राहत

विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में योगा प्रशिक्षण का आयोजन

‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह’ पर तकनीकी संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 2.368 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next Article सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वाससुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?