NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर के पुराने बस स्टैंड के पास 4 दुकानों में लगी भीषण आग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > शहर के पुराने बस स्टैंड के पास 4 दुकानों में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़

शहर के पुराने बस स्टैंड के पास 4 दुकानों में लगी भीषण आग

आगजनी से फ्रिज, ठेला सहित लाखों रुपए के सामान जलकर खाक, 4 छोटे व्यापारियों के सामने छाया रोजी-रोटी की संकट

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 12:56 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
3 Min Read

जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यालय स्थित पुराना बस स्टैंड के पास रविवार की तडक़े सुबह अग्निदेव ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि चार छोटे व्यापारियों के अरमान पल भर में राख के ढेर में तब्दील हो गए। पशु चिकित्सालय के ठीक सामने स्थित इन दुकानों में लगी भीषण आग ने न केवल लाखों की संपत्ति को स्वाहा किया। बल्कि चार परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट भी खड़ा कर दिया है। प्राथमिक तौर पर इस तबाही की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
पीडि़त दिगंबर राठौर 44 वर्ष ने आँखों से बताया कि शनिवार रात करीब 10.30 बजे वे अपनी गन्ने के रस और कोल्ड ड्रिंक की दुकान बंद कर घर लौटे थे। उन्हें क्या पता था कि सुबह का सूरज उनके लिए बर्बादी की खबर लेकर आएगा। रविवार तडक़े करीब 3 बजे जब शहर निद्रा में लीन था, तभी आग ने दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया। सूचना मिलते ही जब तक दिगंबर मौके पर पहुंचे, आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय नागरिकों की सजगता और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर कोयला हो चुका था। ?चार परिवारों की पूंजी स्वाहा, लाखों का नुकसान आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दिगंबर राठौर की दुकान के साथ-साथ सुंदर राठौर का साइकिल ठेला, मुन्ना यादव की फल दुकान और विक्टर सिंह का मुर्रा -चना ठेला भी इसकी चपेट में आ गया। दिगंबर राठौर की दुकान में रखा कीमती फ्रिज, पंखा, कूलर और लगभग 15 क्विंटल गन्ना जलने से उन्हें अकेले करीब 2 लाख रुपये की आर्थिक चपत लगी है। कुल मिलाकर चारों दुकानों में करीब 4 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।
घटना स्थल के कुछ दूरी पर थाना
विडंबना यह है कि यह भीषण अग्निकांड सीटी कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर घटित हुआ। घटना के बाद से ही पीडि़त दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि इन छोटी दुकानों से ही उनके घर का चूल्हा जलता था। पीडि़तों ने सिटी कोतवाली में मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अब क्षेत्र की जनता की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि इन बेसहारा हुए छोटे व्यापारियों के घावों पर आर्थिक सहायता का मरहम कब तक लगाया जाता है।

You Might Also Like

पूर्व सीएम बघेल के बेटे चैतन्य से थाने में 4 घंटे पूछताछ

चार दिवसीय बुनियाद साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण में पहुंची डाइट महासमुंद की टीम

अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

नीट में कट-ऑफ़ क्लीयर करने वाले बच्चे नए सुकमा की बुनियाद रखेंगे : दीपिका

छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस की तत्परता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वास्थ्य विभाग ने लू को लेकर जारी की पहले एडवाइजरी
Next Article श्रद्धा महिला मंडल द्वारा महिला संविदा कर्मियों के साथ होली मिलन एवं महिला दिवस के उत्सव का आयोजन

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?