NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
जशपुरनगर

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

lochan Gupta
Last updated: March 1, 2026 12:09 am
By lochan Gupta March 1, 2026
Share
7 Min Read

जशपुरनगर। जिले के थाना बागबहार क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ हुए जघन्य सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश सरगर्मी से जारी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग पीडि़ता 16 फरवरी की रात्रि थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत ही एक ग्राम में नाटक कार्यक्रम देखने गई थी, जहां से देर रात तक वापस घर नहीं आने पर पीडि़ता के परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा खोज बीन किया जा रहा था,उसी दौरान दिनांक 17.02.2026 की रात्रि में बिजली सब स्टेशन के पास रोड के पास पीडि़ता अचेत अवस्था में पड़ी थी, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात् पीएचसी पत्थलगांव रिफर करने पर पत्थलगांव अस्पताल में पीडि़ता का ईलाज किया जा रहा था, इलाज के दौरान पीडि़ता ने अपनी मां को बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात में पीडि़ता, नाटक देखकर पैदल घर वापस आ रही थी, तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उसे घर पहुंचा देगें कहकर बहला फसलाकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर जबरजस्ती जंगल तरफ ले गये और वहां दोनों लडक़ों द्वारा पीडि़ता के साथ बारी बारी से जबरन दुष्कर्म किया गया। मेडिकल रिपोर्ट व मां के बताए अनुसार पुलिस के द्वारा थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 138,70(2)एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के अतंर्गत शून्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर, मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत होने से प्रकरण को जांच विवेचना हेतु थाना बागबहार स्थानांतरित करने पर थाना बागबहार में धारा सदर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तकनीकी एवं स्थानीय थाना से विशेष टीम गठित की गई थी। मामले की जांच व आरोपियों की पता साजी जारी थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पीडि़ता ने बताया था कि आरोपी एक काला गुलाबी रंग की मोटर साइकल में थे,एक संदिग्ध मोटर साइकल के संबंध में हिंट मिलने पर, पुलिस ने उक्त दिशा में अपने जांच को जारी रखा, व आस पास के एरिया में पीडि़ता के बताए अनुसार संदिग्ध कलर की जितनी भी मोटर साइकल थी, उनके स्वामियों से, पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से एक संदिग्ध पल्सर मोटर साइकल पर संदेह होने पर, उसके स्वामियों से पूछताछ पर संदिग्ध सत्यप्रकाश यादव को थाना पत्थलगांव क्षेत्र से ढूंढकर हिरासत में लिया गया, था,पूछ ताछ पर संदिग्ध सत्यप्रकाश यादव के द्वारा प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया परंतु पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आगे वह झुक गया, व अपराध स्वीकार करते हुए बताया, उक्त घटना दिनांक को वह भी थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में नाटक का कार्यक्रम को देखने गया था, इसी दौरान नाटक देखकर कर वह अपनी पल्सर मोटर साइकल से अपने तीन साथियों के जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसे एक लडक़ी अकेले जाती हुई मिली, जिस पर आरोपी सत्प्रकाश यादव की नियत खराब होने पर वह, अपने साथियों को कुछ दूरी पर छोडक़र वापस मोटर साइकल से, पीडि़त बालिका के पास आया, व उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, फिर कुछ समय पश्चात उसके साथियों को भी लेकर पीडि़त नाबालिक बालिका के पास लौटा व उसके साथियों ने भी नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान नाबालिक बालिका के अचेत हो जाने पर, आरोपी बालिका को छोडक़र मोटर सायकल से फरार हो गए थे। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी सत्यप्रकाश यादव को हिरासत में लेकर, उसका पीडि़ता से पहचान की कार्यवाही भी की गई थी, पीडि़ता के द्वारा संदिग्ध सत्य प्रकाश को पहचानने पर, उसके कब्जे से, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकल को जप्त करते हुए, प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर, दिनांक 25.02.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपी सत्य प्रकाश यादव की निशान देही पर पुलिस ने मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया था, जिसमें से एक आरोपी संदिग्ध पीताम्बर लहरे को, जो कि घटना दिनांक आरोपी सत्य प्रकाश यादव व उसके साथी के साथ था, को आज दिनांक 28.02.26 को थाना सीतापुर क्षेत्र से ढूंढ हिरासत में लेकर, अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में संलिप्त एक अन्य मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जो कि घटना दिनांक से फरार है, जिसकी पता साजी जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
मामले की कार्यवाही व दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी में एस डी ओ पी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी बाग बहार निरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, लव कुमार चौहान, अरविंद पैंकरा, आरक्षक अभय खेस, अनिक चौहान, पवन पैंकरा, यशवंत सिंदार, योगेंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना बागबाहर क्षेत्रांतर्गत, नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, मामले का एक आरोपी फरार है, जिसे भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, उसकी तलाश जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

You Might Also Like

खेत में काम कर रही महिला पर हाथी का हमला

पुलिस ने काटा पुलिस का चालान

जशपुर के युवक की आंध्र प्रदेश में मौत

पत्थलगांव एसडीएम कार्यालय चला रहा कोटवार

एक सप्ताह में छ: गुम नाबालिक बच्चियों को ढूंढ लाई पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विज्ञान का संतुलित उपयोग मानव प्रगति को सुरक्षित बनाता है : प्रेम प्रकाश सिंह
Next Article सुनील मिंज बने सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
5 हजार शिक्षक भर्ती का निर्णय साय सरकार का सराहनीय कदम
होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा
लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?