NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कबाड से जुगाड कर बना ली चिकन हैचरी हैचिंग मशीन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कबाड से जुगाड कर बना ली चिकन हैचरी हैचिंग मशीन
रायगढ़

कबाड से जुगाड कर बना ली चिकन हैचरी हैचिंग मशीन

रवीन्द्र राय ने बेटे का शौक पूरा करने 1 हजार में बनाये मशीन

lochan Gupta
Last updated: February 28, 2026 12:13 am
By lochan Gupta February 28, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में बेटे के शौक पूरा करने के लिये एक पिता ने कबाड़ के जुगाड और महज 9 सौ 11 सौ रूपये खर्च कर इनक्यूबेटर चिकन हैचरी हैचिंग मशीन का निर्माण किया है। यह मशीन मुर्गियों के अंडे से चूजे निकालने का काम करती है। इस नये मशीन को देखने आसपास के लोगों के अलावा अब दूर से भी लोग भारी संख्या में देखने पहुंच रहे हैं।
शहर के पंजरी प्लांट में रहने वाले रवीन्द्र राय 66 साल, जो कि तत्कालीन दौर में आईटीआई मैरिट छात्र है, उन्होंने देशी कबाड़ के जुगाड से 24 अंडा वाला इनक्यूबेटर चिकन हैचरी हैचिंग मशीन बनाया है। इससे पहले भी उन्होंने देशी जुगाड की मदद की कई उपकरण बना चुके हैं। रवीन्द्र राय ने बताया कि इस मशीन को बनाने के लिये एक थर्माकोल वाले मछली का कंटेनर, एक बल्ब, अंडे के प्लेट को घुमाने के लिए मोटर, उसमें कैरम के स्टाइगर से पहिये का निर्माण किया गया हैं।हैचरी को ऊर्जाध्ताप देने के लिए आटोमेटिक टाईमर मशीन लगाया गया हैं,यह अंडा को ताप देने और उसे नियंत्रण करता है। यह भी पूरी तरह आटोमेटिक प्रणाली में कार्य करता है। अंडे के प्लेट को रोटेट घुमाने के लिए हर 4 घंटे का समय इसी टाइमर से तय किया गया है, इस तरह यह एक दिन में 4 बार घूमता है और अंडे को चारों ओर से ऊर्जा सामान्य तौर पर प्रदान किया जाता है। मशीन में ऊर्जा का बड़ी ही महत्वपूर्ण रहता है, अंडे से चूजे निकलने के प्रक्रिया में सामान्यत: 37.7 डिग्री तापमान रखना आवश्यक है। इस उर्जाध् तापमान मापने के लिए एक थर्मामीटर लगाया गया है। जब अंदर का बल्ब जलेगा और इससे अंदर का तापमान बढ़ेगा उसके पश्चात आटोमेटिक 37.7 में यह बन्द हो जाएगा। पुन: यह प्रक्रिया आगे बढक़र बल्ब आटोमेटिक बंद होने के बाद तापमान जैसे 33.3 डिग्री में आएगा, पश्चात तत्काल मशीन कार्य प्रणाली संपादित करते हुए ब्लब को चालू करेगा ताकि ऊष्मा ऊर्जा दिया जा सके।

9 सौ से 11 सौ में बना मशीन

रवीन्द्र राय ने यह भी बताया कि बाक्स के अंदर एक घड़ी वाली मशीन भी लगाया गया है। इसमे आद्रता यानी नमी को दर्शाता है। यह अंडे से चूजे निकालने में सहायक होता है। इस मशीन को बनाने में तकरीबन 9 से 11 सौ रूपये तक का खर्च आया है।

बेटे के शौक में बनाया मशीन

रवीन्द्र राय ने बताया कि इस मशीन को बनाने का उद्देश्य मेरे बेटे का शौक है, वह अलग-अलग गांव जाकर मुर्गा-मुर्गी पालने के लिये खरीद कर आया था। कुछ मुर्गियां लगातार अंडा दे रही थी, लेकिन अंडे से चूजा निकालने के लिए सेकाई यानी हैचिंग नही कर रही थी। बस उस अंडे से चूजा निकालने के लिए ही यह मशीन बनाया गया है।

वाटर फिल्टर मशीन बनाने की तैयारी

रवीन्द्र राय ने यह भी बताया कि आगामी दिनों में वह वाटर फिल्टर मशीन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ताकि बरसात के दिनों में साफ पानी मिल सके। बरसात के दिनों में अक्सर ऐसा होता है कि नलों में गंदा पानी आता है। इस मशीन के निर्माण के बाद यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। कुछ दिन बाद इस मशीन को बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

You Might Also Like

बाइक सवार तीन युवकों अज्ञात वाहन ने ठोका

प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की बैठक में बच्चों के गुणवत्ता सुधार पर की गई अहम चर्चा

नशे की हालत में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान उपद्रव

बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोडफ़ोड़ के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलूंगा में “लाल ईंट कांड ” की गंूज, जंगल कटे, भट्टे सजे, प्रशासन की चुप्पी
Next Article ग्राम लिबरा में अधूरी पानी टंकी से ग्रामीण परेशान

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?