NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विधायक जांगड़े की पहल रंग लाई कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > विधायक जांगड़े की पहल रंग लाई कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
सारंगढ़

विधायक जांगड़े की पहल रंग लाई कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2026 12:16 am
By lochan Gupta February 25, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। प्रदेश कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिलाने की दिशा में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े की पहल अब सार्थक होती दिखाई दे रही है। विधायक जांगड़े ने 6 अक्टूबर 25 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग की थी। इसके साथ ही विधानसभा सत्र 2025 के दौरान इस महत्वपूर्ण विषय को प्रश्न के माध्यम से सदन में प्रमुखता से उठाया था। विधायक जांगड़े ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि – कई कर्मचारी गंभीर बीमारियों के दौरान आर्थिक तंगी के कारण समय पर उपचार नहीं करा पाते, जिससे उन्हें, उनके परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कर्मचारियों के हित में कैशलेस उपचार व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया था, ताकि – उन्हें बिना आर्थिक दबाव के त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके, वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत छग राज्य बजट 26-27 में राज्य कर्मचारियों के उपचार हेतु 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। बजट में की गई यह व्यवस्था हजारों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को सीधे लाभान्वित करेगी और उन्हें इलाज के दौरान आर्थिक चिंता से मुक्ति दिलाएगी। विधायक उत्तरी जांगड़े ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रदेश सरकार को इस संवेदनशील एवं सराहनीय निर्णय के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि – जनहित के मुद्दों को वे आगे भी मजबूती से उठाती रहेंगी। प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने भी बजट में किए गए इस प्रावधान का स्वागत किया है और इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

You Might Also Like

वासु के अधुरे कार्य साहू करेंगे

भोजली पर्व मना ग्राम्य देवी कौशलेश्वरी देवी पर भोजली अर्पण कर मन्नत मांगे

तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

पीएचई के खिलाफ विधायक ने किया चक्का जाम

फड़ से अभी तक धान का उठाव नहीं, प्रभारी परेशान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
Next Article भटगांव में बेखौफ नकाब पोश का तांडव, सेंधमारी कर उड़ाया हजारों का माल

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?