NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ में एसआईआर पूर्ण, 9,014 मतदाता बढ़े
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ में एसआईआर पूर्ण, 9,014 मतदाता बढ़े
रायगढ़

रायगढ़ में एसआईआर पूर्ण, 9,014 मतदाता बढ़े

8,42,695 मतदाता पंजीकृत, मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन

lochan Gupta
Last updated: February 23, 2026 12:00 am
By lochan Gupta February 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया है। अंतिम सूची जारी होने के बाद कुल 9,014 नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। इसके बाद सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की एक-एक प्रति दी गई। साथ ही फोटो रहित मतदाता सूची की पीडीएफ भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई।
शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्यभर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान मिशन मोड में संचालित किया गया। जिले में 1,217 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए। कुल 9,14,669 मतदाताओं का मिलान और मैपिंग कार्य किया गया। प्रशासन को 8,33,681 गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण डिजिटलीकरण किया गया। सर्वे के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं की पहचान की गई। जिन मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त नहीं हुए, उनकी पुष्टि के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ विशेष बैठकें आयोजित की गईं।

प्रारूप से अंतिम प्रकाशन तक की स्थिति

विवरण मतदाताओं की संख्या
प्रारूप ड्राफ्ट सूची से पहले 9,14,669
प्रारूप ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 8,33,681
अंतिम प्रकाशन में कुल पंजीकृत 8,42,695
अंतिम वृद्धि +9,014
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 9,014 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है।
विधानसभावार मतदाता संख्या
लैलूंगा- 1,97,302
रायगढ़-2,34,021
खरसिया-2,05,963
धरमजयगढ-2,05,409

इतने अधिकारियों-कर्मचारियों ने निभाई भूमिका

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को समयसीमा में पूरा करने के लिए 4 ईआरओ, 93 एईआरओ, 1,156 बीएलओ, 3,137 बूथ लेवल एजेंट सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। दावा और आपत्तियों के लिए 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक का समय निर्धारित किया गया था। सभी प्राप्त प्रकरणों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। अंतिम मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित ईआरओ/एईआरओ कार्यालयों तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर अवलोकन के लिए उपलब्ध है।

फॉर्म-6 और फॉर्म-8 से कर सकते हैं आवेदन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो युवा 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, लेकिन उनका नाम सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा आगामी अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 के लिए भी फॉर्म-6 प्राप्त किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

You Might Also Like

चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना

सिंधु जागृति महिला मंडल ने किया यादगार तीज फेस्टिवल सेलिब्रेशन का आयोजन

यशवनी वेलफेयर फाउंडेशन ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने किया कार्यक्रम

अभिमन डी.एड कॉलेज में छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं कौशल विकास प्रदर्शनी का शानदार आयोजन

बसपा और निर्दलीय के पेंच में फंस सकती है सारंगढ़ सीट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दीपक डोरा बने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक
Next Article जंगलों में दावानल की शुरुआत, परेवा पहाड़ में लगी आग, वन विभाग काबू पाने में जुटा

खबरें और भी है....

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?