रायगढ़. चक्रधरनगर क्षेत्र के विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास चार युवकों ने बीच सडक़ में बाइक अड़ाकर एक युवकी जमकर पीटाई कर दी थी, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी तीन की तलाश जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त युवक ने चक्रधरनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि विगत 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था, जहां से रात्रि करीब 1.30 बजे लौट रहा था, इस दौरान थाना क्षेत्र के विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास पहुंचा तो कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया और उससे मारपीट करने लगे, इससे युवक ने अपनी जान बचाकर मौके से भाग कर घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही पीडि़त ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित भी किया। इससे पुलिस ने आरोपी मनीष बिहारी, बबलू दास महंत, अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथियों के खिलाफ धारा 126(2), 396, 351(3), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(1) (क) जोड़ी गई। वहीं घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। ऐसे में इसकी विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही थी। ऐसे में विगत 20 फरवरी की रात मारपीट मामले के आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर को शहर में घूमते देखे जाने की सूचना पर चक्रधरनगर पेट्रोलिंग पार्टी ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपना हुलिया बदल लिया था। ऐसे में आरोपी ने पूछताछ में मारपीट करने का अपराध स्वीकार किया, जिससे उसे जेल भेज दिया गया है, वहंीं उसे फरार साथियों की तलाश जारी है।
रास्ता रोककर मारपीट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी



