रायगढ़। महान विज्ञानी आचार्य प्रफुल्लचंद्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ विद्यालय में उनकी जयंती हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख एवं सरस्वती शिशु मंदिर समिति के सम्माननीय उपाध्यक्ष डी पटनायक प्राचार्य कुबेर माली आचार्या विज्ञान विभाग प्रमुख सुश्री कविप्रिया ठाकुर वरिष्ठ आचार्या रेणुका दीदी आचार्य बंधु भगिनी इस अवसर पर मां सरस्वती ओम एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर दीप वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
अतिथि परिचय एवं तिलक रोली से मुख्य अतिथि का स्वागत करने के पश्चात भैया बहनों द्वारा आज के परिप्रेक्ष्य में रंगोली जो विज्ञान विषय से संबंधित थे बनाए गए।चार्ट पेपर पर शरीर के संपूर्ण अंगों की जानकारी एवं किस अंग के क्या कार्य हैं ,अंतरिक्ष के विषय में जानकारी,प्रदूषण से संबंधित समस्या उनके निदान के लिए उपाय,प्रफुल्ल चंद्र राय के मिट्टी से निर्मित प्रतिमा,रेखा चित्र,विभिन्न प्रकार के मॉडल आदि का प्रदर्शन भैया बहनों द्वारा यथा रॉकेट लॉन्चिंग,कूलर किस प्रकार कार्य करता है ,कचरे के निपटारे के उपाय आदि आदि साथ ही विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया। विज्ञान से संबंधित अनेक मॉडल।
आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जीवनी एवं उनका विज्ञान विषय में योगदान पर भाषण।इस प्रकार कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन प्रफुल्ल चंद्र राय का विज्ञान में योगदान को संक्षेप में समझा कर उन्होंने कहा कि आज विज्ञान का हमारे जीवन में क्या योगदान है।अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।मंच संचालन श्रीमती संघमित्रा मिश्र ने किया।
सशिम लोचन नगर में आचार्य प्रफुल्लचन्द्र राय की जयंति सोल्लास संपन्न
पौध-रोपण सहित विविध रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न



