NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किताबों को लेकर सरकारी आदेश का विरोध
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > किताबों को लेकर सरकारी आदेश का विरोध
रायपुर

किताबों को लेकर सरकारी आदेश का विरोध

प्राइवेट स्कूल वाले बोले- सरकार कर रही जबरदस्ती, आदेश वापस लेने की मांग

lochan Gupta
Last updated: May 6, 2026 12:24 am
By lochan Gupta May 6, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। प्रदेश में निजी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताबों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राज्य के मुख्य सचिव ने 24 अप्रैल 2026 को आदेश जारी कर सीबीएसई स्कूलों में एनसीईआरटी और राज्य बोर्ड से जुड़े निजी स्कूलों में एससीआरटी की किताबें अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस पर निजी स्कूल प्रबंधन ने आपत्ति जताई है। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि, इस तरह जबरदस्ती एक ही तरह की किताबें लागू करना सही नहीं है। उनका कहना है कि स्कूलों को अपनी जरूरत और बच्चों के स्तर के हिसाब से किताबें चुनने का अधिकार होना चाहिए।
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि, यह फैसला हाईकोर्ट के पहले दिए गए आदेशों के खिलाफ है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2025 में ऐसे कई आदेश रद्द कर दिए थे, जिनमें सरकारी किताबों को अनिवार्य किया गया था। निजी स्कूलों का कहना है कि, इस सत्र में सरकारी किताबें काफी देर से मिलीं। कई जगह जुलाई के आखिर तक किताबें पहुंचीं, जिससे डेढ़ महीने तक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। ऐसे में स्कूलों को बाजार में मिलने वाली किताबों से पढ़ाना पड़ा।

कई जरूरी किताबें अब तक नहीं मिलीं

स्कूल संचालकों ने बताया कि कुछ विषयों की किताबें अभी तक उपलब्ध नहीं हैं। जैसे कक्षा 5 और 8 की कुछ किताबें समय पर नहीं मिल पाईं, जिससे परेशानी बढ़ी। निजी स्कूलों का कहना है कि कुछ कक्षाओं की सरकारी किताबों का सिलेबस कई सालों से नहीं बदला है। ऐसे में बच्चों को नई और बेहतर जानकारी देना मुश्किल हो जाता है।

कई विषयों की किताबें सरकार नहीं देती

स्कूलों के अनुसार, ईव्हीएस, जीके, वैल्यू एजुकेशन, कंप्यूटर, इंग्लिश ग्रामर और हिंदी व्याकरण जैसी किताबें सरकार नहीं देती। साथ ही नर्सरी और केजी की कक्षाओं के लिए भी कोई सरकारी किताब उपलब्ध नहीं है।

आदेश वापस लेने की मांग

निजी स्कूल प्रबंधन ने मुख्य सचिव से मांग की है कि 24 अप्रैल 2026 का आदेश वापस लिया जाए। साथ ही पूरे प्रदेश के निजी स्कूलों के लिए किताबों को लेकर साफ और आसान नियम बनाए जाएं, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

You Might Also Like

तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

कार में छिपाकर कोकीन बेच रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 31.50 लाख की ठगी

राजधानी में नई शराब दुकान का विरोध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, शराब बेचने पर हुई थी गिरफ्तारी
Next Article ऑनलाइन सट्टे पर रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन

खबरें और भी है....

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
सुशासन तिहार का आगाज, 5 चरणों में लगेंगे 27 शिविर, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण

Popular Posts

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?