NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लगातार जारी रहेगा ‘ऑपरेशन-आघात’ : एसएसपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लगातार जारी रहेगा ‘ऑपरेशन-आघात’ : एसएसपी
रायगढ़

लगातार जारी रहेगा ‘ऑपरेशन-आघात’ : एसएसपी

lochan Gupta
Last updated: February 21, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta February 21, 2026
Share
3 Min Read

‘‘ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की इंदिरानगर में शराब रेड कार्रवाई, 29 पौव्वा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त की, लैलूंगा पुलिस ने बुधवारी बाजार में महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, 10 लीटर महुआ शराब जब्त’’

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत थाना कोतवाली, जूटमिल और लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध बिक्री हेतु रखी गई शराब पर अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 19 फरवरी को जूटमिल पुलिस ने कांशीराम चौक गांधी नगर क्षेत्र में सूचना के आधार पर शराब रेड की कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वार्ड निवासी मंदीप सिंह सोनी पिता जरनैल सिंह सोनी उम्र 35 वर्ष अपने मकान के पीछे झुरमुट में हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा और उसके कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2000 रुपये है, गवाहों के समक्ष बरामद की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इसी क्रम में आज 21 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने इंदिरानगर चौक के आगे बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्जुन चौहान पिता रामलाल चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी इंदिरानगर को उसके घर के अंदर कमरे में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा। पुलिस ने मौके से देशी प्लेन एवं मसाला शराब के 29 पौव्वा तथा बिक्री की रकम 300 रुपये गवाहों के समक्ष जप्त की। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
वहीं लैलूंगा पुलिस ने आज दिनांक 21.02.2026 को बुधवारी बाजार लैलूंगा में बने शेड के पास परदेशी सारथी उर्फ कृष्णा पिता गजराज सारथी उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 लैलूंगा को शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1000 रुपये आंकी गई, जप्त कर उसके विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like

तीन दिवसीय चक्रधर समारोह में रिकॉर्ड एक हजार से अधिक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

तीन दिवसीय रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव का शानदार आयोजन

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

संजय मार्केट के अवैध कब्जे पर निगम का चला हंटर

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की इकाई डभरा के तत्वाधान में 14 वे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्म
Next Article आ.ए.एम.पी. योजना के तहत दो दिवसीय कौशल प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
यात्रियों से भरी बदन बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरी
पिता की मौत पर तल्ख टिप्पणी बनी मौहापाली हत्याकांड की वजह
आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन
रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?