NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मैदान में मुरूम डालने एसडीओ ने मांगी एक लाख रिश्वत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > मैदान में मुरूम डालने एसडीओ ने मांगी एक लाख रिश्वत
छत्तीसगढ़

मैदान में मुरूम डालने एसडीओ ने मांगी एक लाख रिश्वत

2 महीने पहले प्रमोट होकर बना था अधिकारी, रंगेहाथ पकड़ाया

lochan Gupta
Last updated: February 19, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta February 19, 2026
Share
4 Min Read

बलौदाबाजार। जिले के पलारी जनपद पंचायत का एसडीओ रिश्वत लेते पकड़ाया है। ग्राम पंचायत भवानीपुर के स्कूल के खेल मैदान में मुरूम बिछाया जाना था। इस काम में 10 लाख का खर्च था। एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने जल्दी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सरपंच से 1 लाख की डिमांड की थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने एसीबी में शिकायत कर दी। गांव के सरपंच ने काम करवाने के लिए पहली किस्त का पैसा दे दिया था। दूसरी किस्त 25 हजार देने पहुंचे तो एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि गोपाल कृष्ण शर्मा पलारी जनपद पंचायत में पहले सब इंजीनीयर था। हाल ही में वह प्रमोट होकर ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में एसडीओ अधिकारी बना था। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत भवानीपुर के ग्रामीणों ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी। दर्ज शिकायत के मुताबिक, यह मामला ग्राम पंचायत भवानीपुर में कराए गए 10 लाख रुपए के मुरूम समतलीकरण काम से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि काम पूरा हो जाने के बाद भी भुगतान और अंतिम मूल्यांकन बाकी था। उन्होंने बताया कि एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने फाइल आगे बढ़ाने और अनुकूल सत्यापन रिपोर्ट देने के बदले पहले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में बातचीत के बाद यह रकम 80 हजार रुपए में तय हुई। अफसर को पहले ही 20 हजार रुपए दे दिए गए थे। उप सरपंच ने बताया कि दूसरी किस्त के तौर पर 25 हजार रुपए और देने का दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता ने एसडीओ की डिमांड से परेशान होकर एसीबी से संपर्क किया। शुरुआती जांच के बाद एसीबी की टीम ने अफसर को रंगे हाथ पकडऩे के लिए जाल बिछाने की प्लानिंग की। एसीबी ने अपनी प्लानिंग के मुताबिक, शिकायतकर्ता गुरुवार (19 फरवरी) को तय रकम लेकर एसडीओ के पास भेजा। मैदान में ्रष्टक्च की 15 सदस्यीय टीम पहले से तैनात थी। जैसे ही एसडीओ ने 25 हजार रुपए नकद लिए, पहले से घात लगाए बैठे एसीबी के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही रिश्वत की पूरी रकम जब्त कर ली गई और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई।
एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। टीम यह भी देख रही है कि इस मामले में कोई और कर्मचारी या अधिकारी शामिल तो नहीं है। साथ ही, जुड़ी हुई फाइलों और दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जनपद पंचायत दफ्तर में हडक़ंप मच गया। कर्मचारियों के बीच अब इस बात की चर्चा हो रही है कि सत्यापन और मूल्यांकन की प्रक्रिया साफ-सुथरी और पारदर्शी होनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी एसीबी की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि सरकारी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए।

You Might Also Like

कार पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

घने जंगलों और पहाडिय़ों में छिपा सांवा पहरिया की गुफा

मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ा हादसा

रायगढ़ कोतवाली पुलिस को ऑनलाइन ठगी मामले में मिली बड़ी सफलता….झारखंड के देवघर जिले से देश के विभिन्न स्थानों में कॉल कर लोगों को ठग रहे थे बदमाश

एसआईआर में बड़ी गड़बड़ी!, जिंदा मतदाता को मृत बताकर नाम काटने का दिया आवेदन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 28 फरवरी को राजधानी में गूंजेगी भक्ति की नई बीट
Next Article खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?