NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस कर रही नकारात्मक प्रचार – मुकेश जैन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कांग्रेस कर रही नकारात्मक प्रचार – मुकेश जैन
रायगढ़

कांग्रेस कर रही नकारात्मक प्रचार – मुकेश जैन

lochan Gupta
Last updated: November 11, 2023 12:42 am
By lochan Gupta November 11, 2023
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन ने एक साक्षात्कार में कहा कि रायगढ़ विधानसभा में कांग्रेस का पूरा चुनाव अभियान नकारात्मक प्रचार पर आधारित है। कभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओपी चौधरी पर आरोप लगाते हैं तो कभी उनकी पत्नी अदिति के खिलाफ चुनाव आयोग के पास शिकायत करवाते हैं।
कभी कांग्रेस के लोग ओपी चौधरी के बाहरी होने का झूठा प्रचार करते हैं तो कभी उनके कलेक्टर होने की बात को लेकर तरह-तरह की मनगढ़ंत बातें फैलाकर आम जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास करते है। मीडिया रिपार्ट इस बात की ओर भी इशारा कर रही है कि ओ पी को हराने के लिये कतिपय निर्दलीय प्रत्याशियों को खड़ा करने में भी कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की बड़ी भूमिका है। षडयंत्र यह बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रतिबद्ध वोटों को निर्दलीयों के मार्फत कटवाया जाये और मत-विभाजन के द्वारा जीत हासिल की जावे।
कांग्रेस की इन हरकतों से स्पष्ट है कि वे अपनी कमजोर स्थिति को मानसिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं और उनमें आत्मविश्वास की बेहद कमी है कि क्योंकि आमतौर पर जब चुनाव में किसी पक्ष में आत्मविश्वास की कमी होती है तब वह फूट डालने, प्रलोभन देने एवं भ्रामक प्रचार करने पर उतारू हो जाता है। वर्ग-भेद एवं जातिगत-भेद जैसी स्तरहीन राजनीति करने लगता है।
रायगढ़ की जनता बेहद शालीन व समझदार है। रायगढ़वासी ओछी राजनीति को पसंद नहीं करते हैं। भाजपा प्रत्याशी ओ पी चौधरी का आरम्भ से यह प्रयास है कि चुनाव निरर्थक बातों पर नहीं वरन जनहित के वास्तविक मुद्दों पर लड़ा जाये। वे रायगढ़ के विकास के मुद्दों को जनता के समक्ष रखकर उनसे समर्थन मांग रहे हैं। इधर कांग्रेस के पास अपनी उपलब्द्धि के नाम पर बतलाने के लिये कुछ भी नहीं है अत: हताशा में उनका पूरा प्रचार-तंत्र केवल ओ पी चौधरी को लेकर आधारहीन छींटाकशी करने पर केंद्रित होकर रह गया है। रायगढ़ की जनता इस बार ओछी राजनीति करने वालों को मुंह-तोड़ जवाब देगी और विकासपरक राजनीति एवं काबिल नेतृत्व के मुद्दे पर वोट करेगी।

You Might Also Like

साल के अंतिम दिन केजी कालेज में पहुंचे नागराज

देर रात महिला के घर घुसकर गुंडागर्दी

राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में देश के कोने-कोने से पहुंचे अग्रजन

नगर पंचायत स्वच्छता अभियान में लगा रहा बट्टा

नल-जल योजना फेल : बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा के संकल्प का नही कोई विकल्प- गौतम अग्रवाल
Next Article उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के सदस्यों से ओपी चौधरी ने की मुलाकात

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?