NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रतियोगी परीक्षाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सशक्त मार्गदर्शक ‘जनमन’ पत्रिका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रतियोगी परीक्षाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सशक्त मार्गदर्शक ‘जनमन’ पत्रिका
रायगढ़

प्रतियोगी परीक्षाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सशक्त मार्गदर्शक ‘जनमन’ पत्रिका

lochan Gupta
Last updated: February 18, 2026 12:03 am
By lochan Gupta February 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने और युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सशक्त बनाने में जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ पत्रिका एक विश्वसनीय और प्रेरणादायी माध्यम के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह पत्रिका न केवल शासन की नीतियों और उपलब्धियों का प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करती है, बल्कि आम नागरिकों और युवाओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य भी कर रही है।
रायगढ़ निवासी श्री पवन सिंह ठाकुर इस पत्रिका के नियमित पाठक हैं। वे प्रतिमाह जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायगढ़ से ‘जनमन पत्रिका’ प्राप्त करते हैं और बताते हैं कि इस पत्रिका ने उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की स्पष्ट एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है। उनके अनुसार, इस पत्रिका में योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया और उद्देश्य का सरल भाषा में विवरण दिया जाता है। इसे पढक़र उन्होंने कई योजनाओं का लाभ उठाया है। यह न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि शासन की कार्यप्रणाली को समझने का सबसे सहज माध्यम भी है।
‘जनमन’ की विशेषता केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है। यह पत्रिका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। इसमें राज्य के विकास कार्यों, सांस्कृतिक विरासत, प्रशासनिक पहलों तथा समसामयिक विषयों का संतुलित और तथ्यपरक प्रस्तुतीकरण होता है। यही कारण है कि अनेक विद्यार्थी इसे अपने अध्ययन सामग्री का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। राज्य से जुड़ी अद्यतन जानकारियाँ परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के संदर्भ में सहायक सिद्ध हो रही हैं। जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ का उद्देश्य स्पष्ट है-समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुँचाना, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव में वंचित न रहे। शासन के निर्देशानुसार यह पत्रिका जिला जनसंपर्क कार्यालयों, स्थानीय शासकीय कार्यालयों तथा विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों और शिविरों में आमजन को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

You Might Also Like

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दो नए दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन सेवा में किया समर्पित

दिल्ली से पहुंची टीम ने बर्ड फ्लू इंफेक्टेड जोन का लिया जायजा

दो तस्करों से 5 किलो गांजा जब्त

नाबालिग को बरगला कर करता रहा अनाचार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वीबी जी राम जी अधिनियम का व्यापक आईईसी अभियान जारी, 550 पंचायतों तक पहुंची जागरूकता
Next Article सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्ति

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?