NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर डॉ. कन्नौजे स्कूलों का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर डॉ. कन्नौजे स्कूलों का किया निरीक्षण
सारंगढ़

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे स्कूलों का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। 20 फरवरी से शुरू होने जा रही 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रयोगशालाओं की स्थिति तथा बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का भौतिक रूप से उपस्थित होकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेलटिकरी का निरीक्षण कर सभी शिक्षकों का बैठक लेकर स्कूल की पढ़ाई, परीक्षा के लिए बच्चों और स्कूल की ओर से तैयारी तथा और 10वीं बोर्ड परीक्षा के पिछले परिणामों की जानकारी ली। संस्कृत शिक्षक से गत वर्ष फेल हुए विद्यार्थियों की संख्या सही जानकारी नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। अंग्रेजी विषय में पिछले वर्ष लगभग 50 प्रतिशत विद्यार्थी अंग्रेजी में अनुत्तीर्ण हुए थे। निरीक्षण के दौरान शिक्षक कुर्रे अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने डीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गलत तरीके से 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्शाने पर प्रधान पाठक को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उपस्थिति और प्रयोगशाला व्यवस्था पर नाराजगी विद्यालय में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने गहरी चिंता व्यक्त की और पालकों से नियमित संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रयोगशाला का निरीक्षण करने पर पाया गया कि तीन शिक्षक होने के बावजूद प्रयोगशाला का सामान बिखरा हुआ है और व्यवस्थित नहीं है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में कुल 14 विद्यार्थियों में से केवल 4 उपस्थित मिले। रसायन शास्त्र की कॉपी जांचने पर छात्रा खुशबू साहू की सुंदर लिखावट की कलेक्टर ने सराहना की। कक्षा 9वीं एवं 11वीं की कक्षाओं में विद्यार्थियों से हिंदी में श्रृंगार रस की परिभाषा तथा अंग्रेजी में प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका अधिकांश विद्यार्थी सही उत्तर नहीं दे पाए। विषय शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय पवनी का भी निरीक्षण किया। यहां दो पालियों में स्कूल संचालित होने की जानकारी ली गई। कक्षा 4 के विद्यार्थियों से कंप्यूटर विषय के प्रमुख पाठों के बारे में पूछा गया, जिसका बच्चों ने सही उत्तर दिया। कलेक्टर ने अध्ययन समय में केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।
पवनी शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। कक्षा 11वीं कला संकाय में भूगोल विषय के अंतर्गत भूकंप एवं उसके प्रकारों के बारे में प्रश्न पूछे गए। छात्रा संजना निराला ने संतोषजनक उत्तर दिया, जबकि कई छात्राएं उत्तर नहीं दे सकीं। कलेक्टर ने शिक्षकों को बेहतर परिणाम लाने, नियमित कक्षाएं संचालित करने और बोर्ड परीक्षा की समुचित तैयारी कराने के निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

अंग्रेजों के बनाए 163 साल पुरानी आपराधिक कानून से अलविदा : पुष्कर

सारंगढ़ बस स्टैण्ड में बम अफवाह से हडक़ंप

9 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

भटगांव नगर पंचायत में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

मांगों को लेकर एनएसयूआई ने शा. महाविद्यालय में किया धरना प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संरक्षित क्षेत्र में अवैध शिकार पर शिकंजा, मांस सहित तीन बाइक व हथियार जब्त
Next Article श्री सत्यनारायण बाबा जी स्थापना दिवस पर महेश साहू ने पूजन कर किया क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?