रायगढ़। विगत 6 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। 15 फरवरी को शाम 5:30 बजे ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर से देवों के देव महादेव की भव्य बारात नगर भ्रमण हेतु निकलेगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
आयोजनकर्ता जिम्मी अग्रवाल ने समस्त शहरवासियों को सपरिवार आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे नगर की आस्था से जुड़ा हुआ है। आप सभी के सहयोग एवं सहभागिता से ही यह आयोजन भव्य एवं ऐतिहासिक बनता है।
इस वर्ष की ऐतिहासिक शिव बारात में आकर्षण के प्रमुख केंद्र होंगे कृकौशल पावर जोन (बिलासपुर) , सुप्रसिद्ध चाहत धुमाल , अघोरी एवं शिव-पार्वती झांकी (मेरठ) , श्रठ मेलोडी (ओडिय़ा धुमाल) , राधा-कृष्ण नृत्य झांकी (वृंदावन) , बाहुबली हनुमान (जयपुर) , महाराजा बग्गी (रायगढ़) , गोरिल्ला झांकी (बिलासपुर) , ढोल एवं बैंड पार्टी (रायगढ़) , कर्मा नृत्य (धरमजयगढ़) , भव्य आतिशबाजी , तत्पश्चात बारातियों हेतु विशाल भंडारा
शहर में इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
आयोजनकर्ताओं की ओर से शहर के श्रद्धालुजनों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महादेव की इस दिव्य बारात को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया गया है।
महाशिवरात्रि पर रायगढ़ में निकलेगी भोले बाबा की बारात
शिव बारात में भूतों की टोली रहेगी आकर्षण का केन्द्र



