NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना का आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना का आरोप
सारंगढ़

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना का आरोप

निस्तारी तालाब पर व्यावसायिक परिसर निर्माण पर रोक लगाने की मांग

lochan Gupta
Last updated: February 10, 2026 12:03 am
By lochan Gupta February 10, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। नपं भटगांव के प्रमुख निस्तारी एवं सिंचाई साधन अड़बंधा तालाब को व्यावसायिक परिसर बनाए जाने को रोकने हेतु नगर पंचायत भटगांव के भाजपा महामंत्री, भाजपा उपाध्यक्ष, महामंत्री भाजपा मंडल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा के द्वारा मांग की गई है, जिसमें बद्री, दादूराम, नारायण साहू नकुल प्रधान, राम कृपाल, विशाल कुर्रे, मोती, सत्य नारायण साई के द्वारा प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन दिया गया है।उन्होंने बताया कि सरोवर तालाबों को बचाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिनमें जलस्रोतों, तालाबों एवं निस्तार भूमि को संरक्षित रखने तथा उन पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या निर्माण को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद नपं भटगांव में उक्त आदेशों का खुले आम उल्लंघन किए जाने का आरोप सामने आया है।
नगरवासियों ने माननीय राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री से शिकायत करते हुए बताया कि – नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सुनियोजित तरीके से अड़बंध तालाब को पाटकर उसके भीतर व्यावसायिक परिसर निर्माण की तैयारी की जा रही है। यह तालाब नगर के लिए जीवनदायिनी जलस्रोत है, जो निस्तार एवं सिंचाई दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आरोप है कि – इस निर्माण कार्य में न तो किसी प्रकार की निविदा प्रक्रिया अपनायी गई और न ही नगरवासियों को किसी भी स्तर पर जानकारी दी गई। नियमों को दरकिनार कर गोपनीय तरीके से 58 दुकानों का आवंटन किया जा रहा है, जिससे शासन को लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नगर के कुछ चिन्हित व्यक्तियों से भारी लेन-देन कर दुकानों की बिक्री किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
विदित हो कि प्रदेश का यह सबसे बड़ा षड्यंत्र है, ऐसी साजिश पूरे प्रदेश में कहीं देखने के लिए नहीं मिलेगी। तालाब सिंचाई विभाग की है जिन्होंने नपं को एनओसी देते समय स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि – इसके मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ ना की जाए, तो क्या तालाब के ऊपर, आकाश में या हवा में नपं भटगांव दुकान बनायेंगी यह भी ध्यान देने की बात है ? नगरवासियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद तालाब को नष्ट करने का यह प्रयास संवैधानिक आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है। यह नगर की जीवन रेखा है इस अड़बंधा तालाब को बर्बाद करने का षड्यंत्र बताते हुए उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है, साथ ही नगरवासियों ने मंत्री महोदय से हस्तक्षेप कर तत्काल गुपचुप तरीके से की गई निविदा पर रोक लगाने एवं तालाब को मूल स्वरूप में संरक्षित रखने की अपील की है।

You Might Also Like

अग्रसेन झण्डोत्तोलन व मेला से अग्रसेन जयंती का शुभारंभ

मानव का कल्याण सिर्फ भागवत से संभव : अमन

ट्रैक्टर ड्राइवर को खंभे से बांधकर मारपीट के 7 आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा उत्सव में अश्लील डांस से महिलाएं हुई शर्मिंदा

छग चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया डॉक्टर एवं सीए का सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध शराब पर भटगांव पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, टीआई धारी के नेतृत्व में शराब कोचिया गिरफ्तार
Next Article महेश साहू ने साथियों सहित कथा श्रवण कर कथा ब्यास साध्वी पूज्य प्राची देवी से लिया आशीर्वाद

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?