रायगढ़. बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही आरोपियों के पास से 25 चोरी की बाइक और एक लैपटॉप भी जब्त किया गया है। इस गिरोह का एक सदस्य पहले से ही जेल में है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा और साइबर थाना की पुलिस ने दो चोरी की बाइक के साथ संदिग्ध युवक ग्राम रूड़ेकेला निवासी मुकेश प्रधान को पकड़ा था, जो पूछताछ में बताया कि उसने बाइक ऑटो डीलर में काम करने वाले लैलूंगा निवासी पुरुषोत्तम प्रधान से खरीदा था। साथ ही यह भी बताया था कि पुरुषोत्तम प्रधान अपने साथियों, लैलूंगा के श्याम ऑटो डीलर के मैनेजर चंद्रकुमार यादव और इरशान खान साथ मिलकर मुकेश चौहान से चोरी की बाइक लेते थे। फिर वे फर्जी कागजात और रजिस्ट्रेशन लोक सेवा केंद्र से अजय पटेल और संजय अगरिया के साथ मिलकर बाइक बेचते थे। ऐसे में पुलिस ने मुकेश चौहान को हिरासत में लिया। जो पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी विकेश दास महंत (जो फिलहाल जेल में है) के साथ मिलकर पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ के बाजारों से लगभग 25 बाइक चोरी की है। इनमें अधिकांश डीलक्स बाइक है।
ऑटो डीलर मैनेजर से सपंर्क किया
आरोपी मुकेश चौहान ने बताया कि चोरी की बाइक को बेचते समय पक?े जाने के डर से उन्होंने ऑटो डीलर मैनेजर चंद्रकुमार यादव से संपर्क किया। इसके बाद चंद्रकुमार ने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए अजय पटेल और संजय अगरिया को गिरोह में शामिल किया और पुरानी बाइक खरीदी-बिक्री करने कोतबा के ऑटो डीलर से संपर्क किया था। इससे सभी ने मिलकर आसानी इस घटाना को अंजाम देे थे।
फर्जी आरसी कराते थे प्रिंट
वहीं बताया जा रहा है कि अजय पटेल चोरी की बाइक के चेचिस नंबर से असली मालिक की जानकारी निकालकर अमेजॉन से आरसी कार्ड मंगवाता, कंप्यूटर में उसमें हेरफेर कर हूबहू फर्जी आरसी प्रिंट करता था। ऐसे में फर्जी दस्तावेज के आधार अभी अभी तक कोतबा के आटो डीलर को अंधेरे में रखकर अभी तक 8 बाइक खपा चुके थे, जिसे पुलिस ने बरामद किया है। वहीं पुलिस जांच में यह जानकारी मिली कि ट्रांसफर कार्ड पर फर्जी हस्ताक्षर कर डीलरों और आम लोगों को यह भरोसा दिलाया जाता था कि बाइक चोरी की नहीं है। इससे लोग आसानी से खरीदी कर लेते थ। ऐसे में पुलिस ने अजय पटेल से लैपटाप, प्रिंटर और पीबीसी कार्ड भी जब किया है। साथ ही चोरी की 25 बाइक समेत 16 लाख रुपए के सामान भी जब्त किया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक भी बरामद की है, जिसमें मुकेश चौहान (उर्फ नान्ही), 25 साल, ग्राम भकुर्रा, थाना लैलूंगा से 3 बाइक बरामद। चंद्रकुमार यादव, 26 साल, ग्राम सरडेगा, थाना लैलूंगा, ऑटो डीलर मैनेजर से 5 बाइक। पुरुषोत्तम प्रधान, 30 साल, ग्राम मुडागांव, लैलूंगा, ऑटो डीलर कैश मैनेजर से 4 बाइक, मुकेश प्रधान 40 साल, ग्राम रूडुकेला लैलूंगा से 2 बाइक, इरशाद खान 23 साल, ग्राम करवारजोर लैलूंगा, ऑटो डीलर कर्मचारी से 3 बाइक बरामद हुई है। साथ ही अजय पटेल 27 साल, ग्राम चारभांठा, थाना भूपदेवपुर लोक सेवा केन्द्र संचालक से कंप्यूटर और प्रिंटर बरामद हुई है, साथ ही संजय अगरिया, ग्राम देलारी, लोक सेवा केन्द्र के कंप्यूटर ऑपरेटर की जांच जारी है।
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
सात आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 25 बाइक जब्त, शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से हुई थी चोरी



