NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रयास स्कूल के छात्रों ने एनएच पर किया चक्काजाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रयास स्कूल के छात्रों ने एनएच पर किया चक्काजाम
रायगढ़

प्रयास स्कूल के छात्रों ने एनएच पर किया चक्काजाम

शिक्षकों को हटाने के विरोध में सडक़ पर किया नारेबाजी, एसडीएम के आश्वासन के बाद हटा जाम

lochan Gupta
Last updated: January 28, 2026 12:57 am
By lochan Gupta January 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने ओडि़शा-रायगढ़ एनएच पर आज सुबह चक्काजाम कर प्रर्दशन शुरू कर दिया था। उनका कहना था हिक नवपदस्थ प्राचार्य द्वारा पुराने शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी कर दिया है। इससे उनका पढ़ाई प्रभावित होगा। इसी बात को लेकर विद्यार्थियों ने बीच सडक़ पर बैठकर जमकर नारेबाजी की।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के गढ़उमरिया स्थित शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंगलवार को सुबह अचानक ओडि़शा-रायगढ़ नेशनल हाईवे पर पहुंचे और बीच सडक़ पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे दोनों तरफ से आने-जाने वाली वाहनों के चक्के थम गए, ऐसे में इसकी जानकारी जब पुलिस को लगी तो तत्काल जूटमिल थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई।
वहीं जब चक्काजाम के संबंध में विद्यार्थियों से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी कुछ दिन पहले प्रयास विद्यालय में एक नया प्राचार्य आए हैं, जो बगैर जानकारी दिए ही फर्जी तरीके से उनसे हस्ताक्षर कराकर उन्हीं हस्ताक्षरों के आधार पर पुराने शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही छात्रों का कहना था कि वे अपने पुराने शिक्षकों से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं, साथ ही उन शिक्षकों के पढ़ाने का तौर-तरीका भी काफी बेहतर है, ऐसे में अगर शिक्षकों को हटाया जाता है तो उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जिससे पुलिस द्वारा बच्चों को काफी समझाईश दी गई, लेकिन उनका कहना था कि जब तक उन शिक्षकों के हटाने का आदेश निरस्त नहीं होगा, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। साथ ही चक्काजाम की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम सहित जिला प्रशासन की आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को समझाईश देने लगे।

आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त

आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुबह 10 बजे से ही आंदोलन शुरू कर दिया था, जिसे समझाने की कोशिश लगातार जारी रही, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। ऐसे में करीब दो घंटा तक प्रदर्शन चलने के बाद एसडीएम महेश शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को कहा कि किसी भी शिक्षक को नहीं हटाया जाएगा, जिसके आश्वासन मिलते ही विद्यार्थियों ने चक्काजाम समाप्त किया। ऐसे में करीब दो घंटे तक सडक़ पर वाहन चालक भी परेशान रहे।

वाहनों की लगी लंबी कतार

गढ़उमरिया होकर जाने वाली सडक़ ओडिशा से जुड़ती है, इससे इस मार्ग पर दिन-रात छोटी-बड़ी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में मंगलवार को सुबह बच्चों द्वारा चक्काजाम किए जाने के कारण ओडि़शा की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। ऐसे में आंदोलन समाप्त होने के बाद पुलिस ने व्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को रवाना किया, तब जाकर इस मार्ग से यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

You Might Also Like

सेवा निवृत्त कर्मचारी के सूने मकान में चोरों का धावा

बनोरा में नि:शुल्क नेत्र शिविर में 115 मरीज लाभान्वित

1 को अपेक्स हॉस्पिटल में मेगा ब्लड कैंप का आयोजन

सीएम साय ने तीजा-पोरा के मौके पर दी बड़ी सौगात

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने नवनियुक्त राज्यपाल रमन डेका का किया सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article न्यूड वीडियो कॉल करती थी पत्नी, पति ने बेडरूम में लगाए सीसीटीवी कैमरे, हाईकोर्ट को सौंपे फुटेज
Next Article तेतला एनएच 153 पर बिना हेलमेट वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

खबरें और भी है....

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरने की तैयारी
एटीएम से कैश चोरी करने गैस कटर लेकर पहुंचा चोर
साय कैबिनेट की बैठक आज, विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
वर्दी का धौंस दिखाकर आदिवासी की जमीन पर बेजा कब्जा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?