NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चतकालीन हड़ताल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चतकालीन हड़ताल
रायगढ़

सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चतकालीन हड़ताल

श्रम सम्मान निधि की मांग व वेतन में कटौती से हैं परेशान

lochan Gupta
Last updated: December 6, 2024 12:26 am
By lochan Gupta December 6, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दो सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इनका मांग है कि उनका वेतन सीधे खाते में आए, साथ ही श्रम सम्मान राशि चार हजार रुपए दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के अव्हान पर दो सूत्रीय मांग को लेकर जिला स्तर पर भी सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। हालांकि इनका हड़ताल शुक्रवार से होने वाला था, लेकिन गुरुवार से भी शहर में साफ-सफाई का काम बंद कर सभी कर्मचारी नगर निगम पहुंच गए थे। इनका कहना था कि जब तक इनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा, तब तक सभी कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध में में प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कंसारी ने बताया कि नगरीय निकायों कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को अन्य विभागों की तर्ज पर निकायों से सीधे वेतन का भुगतान किया जाए, इसके साथ ही सभी प्लेटमेंट सफाई कर्मचारियों शासन के अन्य विभागों की तरह श्रम सम्मान निधि चार हजार रुपए का लाभ दिया जाए। ऐसे में जब तक इनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक कोई भी प्लेसमेंट कर्मचारी साफ-सफाई नहीं करेंगे। साथ ही प्रदर्शन करने निगम पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारी गरीब तबके के हैं, इनके परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं है, जिससे इसी से इनका परिवार चलता है, साथ ही सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि श्रम विभाग द्वारा सम्मान निधि दिए जाने का निर्देश जारी किया है, जिससे अन्य सभी विभागों में इसका पालन करते हुए कर्मचारियों को श्रम सम्मान निधि दिया जा रहा है, लेकिन नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
सफाई व्यवस्था होगी प्रभावित
शहर में प्लेसमेंट कर्मचारियों के भरोसे ही साफ-सफाई काम कराया जाता है, लेकिन अब गुरुवार से इनको हड़ताल पर चले जाने से साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। ऐसे में अब जब तक इनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा, तब तक शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
चार ठेका कंपनी के तहत होती है सफाई
नगर निगम द्वारा शहर की साफ-सफाई के लिए चार ठेका दिया गया है, जिसमें करीब 465 कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में अब एक साथ इतने कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था चौपट हो जाएगी। हालांकि अब निगम के रेग्यूलर कर्मचारियों से सफार्ई कराने बात कही जा रही है, लेकिन इनकी संख्या इतनी नहीं है कि शहर की सफाई हो सके।
वेतन कटौती से हैं परेशान
इस संबंध में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पूरे महिना शहर की साफ-सफाई करते हैं, लेकिन सफाई दरोगा द्वारा मनमानी रूप से इनका पैसा काट लिया जाता है, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें तब होती जब महिने के अंत में उनको पैसा दिया जाता है। साथ ही इनका कहना था कि अगर किसी कारणवश कोई कर्मचारी शनिवार को काम पर नहीं आता है तो तीन दिन का पैसा काट लिया जाता है, जिससे इनको परिवार चलाने में भी समस्या होती है।

You Might Also Like

डेंगू लार्वा नष्ट करने शहर के तालाबों में छोड़ी गई गंबूजिया मछली

ग्रामीणों को लोन का लालच देकर ठगी

जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को विधायक ओपी ने दी विदाई

जंगल में शराब बेच रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गुप्ता के निधन पर महापौर जीवर्धन ने शोक जताया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रतिबंधित कफ सिरफ नशेडियो को बेचा
Next Article छर्राटांगर समिति में धान उपार्जन केंद्र का शुभारम्भ

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?