NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग
रायपुर

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग

भूपेश बघेल ने कहा- लाखों किसान टोकन से वंचित, सरकार नहीं खरीदना चाहती धान

lochan Gupta
Last updated: January 21, 2026 1:11 am
By lochan Gupta January 21, 2026
Share
5 Min Read

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों छोटे किसानों को अब तक टोकन नहीं मिल पाया है और तय कैटेगरी के कारण करीब 20 प्रतिशत किसान धान नहीं बेच सके हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि 29 जनवरी को धान खरीदी समाप्त हो जाएगी, जबकि बड़ी संख्या में किसान अभी भी खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए हैं। टोकन वितरण में सीमाएं तय कर दी गई हैं, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वास्तव में किसान हितैषी है, तो उसे धान खरीदी की तारीख बढ़ानी चाहिए। बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा धान खरीदने की नहीं है। पहले किसानों को यूरिया नहीं दिया गया, फिर रकबा गायब कर दिया गया और अब खरीदी की तारीख सीमित की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से आग्रह किया कि किसानों की स्थिति को देखते हुए धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रह जाए।
सरकार का दावा- अब तक रिकॉर्ड धान खरीदी, 1.77 करोड़ किसानों को भुगतान, वहीं राज्य सरकार ने धान खरीदी को लेकर रिकॉर्ड आंकड़े पेश किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, 13 जनवरी 2026 तक खरीफ मार्केटिंग वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस दौरान 1,777,419 किसानों से धान खरीदा गया है और 23,448 करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। सरकार का दावा है कि यह 13 जनवरी तक किसी भी वर्ष में अब तक की सबसे अधिक खरीदी और सबसे ज्यादा भुगतान है।
सीएमओ के मुताबिक, पिछले वर्षों की तुलना में इस साल धान खरीदी और भुगतान दोनों में बड़ा इजाफा हुआ है। खरीफ मार्केटिंग वर्ष 2020-21 में 13 जनवरी तक 72.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था और 13,550 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था। 2021-22 में इसी अवधि तक 68.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी, जिसका भुगतान 13,410 करोड़ रुपए था। 2022-23 में 97.67 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया और 20,022 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। इन सभी के मुकाबले 2025-26 में आंकड़े सबसे अधिक बताए जा रहे हैं।
सरकार का कहना है कि धान खरीदी में यह बढ़ोतरी पारदर्शी प्रणाली, समय पर भुगतान और किसान-केंद्रित नीतियों का परिणाम है। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि हर योग्य किसान द्वारा उत्पादित हर दाने की खरीदी की जाएगी और भुगतान समय पर किया जाएगा, ताकि किसानों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिले। सरकार ने यह भी बताया कि खरीफ मार्केटिंग वर्ष 2024-25 में धान भंडारण में कमी और अनियमितताओं के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई। जहां 0.5 से 1 प्रतिशत तक कमी पाई गई, वहां भंडारण केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। 1 से 2 प्रतिशत तक कमी वाले मामलों में विभागीय जांच शुरू की गई, जबकि 2 प्रतिशत से ज्यादा कमी पाए जाने पर निलंबन, विभागीय कार्रवाई और आपराधिक स्नढ्ढक्र दर्ज की गई।
सीएमओ के अनुसार, पिछले दो वर्षों में धान खरीदी और भंडारण में लापरवाही को लेकर 33 खाद्य निरीक्षकों और अधिकारियों को नोटिस दिए गए हैं, दो मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और एक भंडारण केंद्र प्रभारी को निलंबित किया गया है। इसे सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण बताया गया है। सीएमओ ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत सरकार के सेंट्रल पूल सिस्टम के तहत चावल उठाव की सीमित क्षमता के कारण पहले खरीदे गए धान के निपटान में समय लगा। फिलहाल खरीफ मार्केटिंग वर्ष 2024-25 के तहत संग्रहित और नीलाम किए गए धान का उठाव जारी है। धान खरीदी की तारीख बढ़ेगी या नहीं, इस पर सरकार की ओर से अभी कोई अंतिम फैसला नहीं आया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ को मिले 5 आईपीएस

प्रदेश में 1 नवंबर से होगी धान खरीदी

छत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 साल का इंतजार खत्म, पीएम मोदी ने नए विधानसभा भवन को राज्य को किया समर्पित

अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करेगी विष्णु सरकार

जेल में कैदी ने जिम करते बनाया वीडियो

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डीईओ बोले-आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट लग रही
Next Article मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ गाँवों को सुलभ आवागमन की सौगात

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?