NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तिल्लाईपाली कोल माइंस क्षेत्र में शराबी को हंगामा करना महंगा पड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तिल्लाईपाली कोल माइंस क्षेत्र में शराबी को हंगामा करना महंगा पड़ा
रायगढ़

तिल्लाईपाली कोल माइंस क्षेत्र में शराबी को हंगामा करना महंगा पड़ा

फेरी लगाने वालों ने की पुलिस से हुज्ज्त, 5 लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: January 8, 2026 1:33 am
By lochan Gupta January 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से घरघोड़ा पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पांच अनावेदकों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को थाना घरघोड़ा के सहायक उप निरीक्षक रामसजसीवन वर्मा हमराह स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान घरघोड़ा बस स्टैंड एवं ग्राम चुहकीमार में फेरी करने आए बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग के समय अर्जुन गोगालिया, नौशाद, पंकज कछुआ एवं वकील कछुआ द्वारा पुलिसकर्मियों से अनावश्यक बहस करते हुए शोर-शराबा किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के निर्देशन पर चारों को थाना लाया गया, जहां भी वे आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। स्थिति को देखते हुए चारों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया और प्रतिबंधात्मक धाराओं 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई इधर एक अन्य मामले में तिल्लाईपल्ली कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में शांति भंग की आशंका को लेकर भी घरघोड़ा पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। अनावेदक रामलाल राठिया पिता फुल सिंह राठिया उम्र 33 वर्ष निवासी चोटीगुड़ा थाना घरघोड़ा, जो कार्य के दौरान बेस्ट बीट खदान क्षेत्र में शराब के नशे में बार-बार पहुंचकर विवाद, लड़ाई-झगड़े और मारपीट पर उतारू हो जाता था, को सुरक्षाकर्मियों द्वारा थाना लाया गया। पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर थाना प्रभारी के निर्देशन में उसके विरुद्ध धारा 170 के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक धाराओं 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में जिन अनावेदकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अर्जुन गोगल्या पिता बाबूलाल गोगल्या उम्र 25 वर्ष, नवशाद पिता अब्दुल कलाम उम्र 35 वर्ष, पंकज कछवा पिता गोवर्धन कछवा उम्र 23 वर्ष, वकील कछवा पिता नाथुलाल कछवा उम्र 35 वर्ष तथा रामलाल राठिया पिता फुल सिंह राठिया उम्र 33 वर्ष शामिल हैं। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

40 लाख के बस डिपो पर कंस्ट्रक्शन कंपनी का डेरा

ट्रक की ठोकर बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

इतवारी बाजार में ऑक्सीजोन बनाने का विरोध

पुसौर सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार में अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य के पदाधिकारी हुए शामिल

महुआ बिनने जा रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला, हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑपरेशन शंखनाद : पुलिस ने कराए 20 गौवंश मुक्त
Next Article उर्दना मारपीट : फरार दो आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?