NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किरोड़ीमल नगर में हिंसक झड़प, दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किरोड़ीमल नगर में हिंसक झड़प, दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
रायगढ़

किरोड़ीमल नगर में हिंसक झड़प, दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

lochan Gupta
Last updated: January 7, 2026 3:59 am
By lochan Gupta January 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। 4 जनवरी को वार्ड क्रमांक 9 किरोड़ीमलनगर निवासी गोविंद राम नेताम (उम्र 45 वर्ष) ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि उसके मोहल्ले के पीछे वरुण सिंह द्वारा गैलवे कंपनी के लिए दूसरे प्रांत से लाए गए मजदूर रह रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 04 जनवरी 2026 की दोपहर प्रार्थी के पुत्र छवि नेताम पर गैलवे कंपनी से जुड़े कुछ युवकों द्वारा जबरन साथ में काम करने का दबाव बनाया गया। जब छवि नेताम ने काम करने से इनकार किया तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। मारपीट में शामिल आरोपियों में बुधमन उरांव, मंगलदीप उरांव, मनोज उरांव, प्रकाश गोप, अरुण करमाली, दीपक उरांव, कार्तिक उरांव एवं अशोक उरांव के नाम सामने आए। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतरारोड़ में धारा 109(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके बाद 05 जनवरी 2026 को दोपहर के समय थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा हमराह पुलिस स्टाफ के साथ वार्ड नंबर 09 किरोड़ीमलनगर में हत्या के प्रयास के आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई। दबिश के दौरान वहां मौजूद अन्य काम करने वाले युवक गोविंद राम नेताम एवं उनके पुत्रों के साथ गाली-गलौच करने लगे। पुलिस की समझाइश के बावजूद आरोपी नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने 8 आरोपियों के अलावा 24 अनावेदकों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार किया। साथ ही सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराएं 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर सभी 24 अनावेदकों को जेल दाखिल किया गया। विदित हो कि हत्या के प्रयास के 08 आरोपियों को भी कल जेल दाखिल किया गया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, करुणेश राय, राजकुमार पैंकरा, शंभू खैरवार सहित अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

वैदिक व जिंदल स्कूल को जारी हुआ नोटिस

95 वर्षीय वृद्धा को इंडिया पोस्ट से घर बैठे मिलेगा पेंशन

जेएसपी चेयरमैन नवीन जिन्दल के जन्मदिन पर लगेगी फोटो प्रदर्शनी

शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर महापौर जीवर्धन ने निगम के किया पदभार ग्रहण

पुसौर विकास खंड का युवा उत्सव पी एम श्री स्कूल कोंडातराई में सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राशन दुकानदारों को नहीं मिली बारदाने की राशि, डेढ़ महीने पहले भुगतान आने के बावजूद लंबित, डीएमओ से मिलने पहुंचे संचालक
Next Article पुसौर में चल रहे विकास कार्यों से रूबरू हुए कलेक्टर

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?