NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चिखलापानी में नए आंगनबाड़ी केंद्र का सांसद श्री राठिया ने किया लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चिखलापानी में नए आंगनबाड़ी केंद्र का सांसद श्री राठिया ने किया लोकार्पण
रायगढ़

चिखलापानी में नए आंगनबाड़ी केंद्र का सांसद श्री राठिया ने किया लोकार्पण

lochan Gupta
Last updated: January 6, 2026 3:57 am
By lochan Gupta January 6, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने किया। यह आंगनबाड़ी केंद्र धरमजयगढ़ विकासखंड के चिखलापानी, बलपेदा, बसंतपुर क्षेत्र में 11.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष रूप से पिछड़ी आदिवासी जनजातियों के समग्र विकास के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। आकर्षक साज-सज्जा एवं बेहतर सुविधाओं से बच्चों का आंगनबाड़ी की ओर रुझान बढ़ेगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को केंद्र संचालन में भी सुविधा मिलेगी। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जून-जुलाई 2025 में इस भवन को स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसका निर्माण संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण कराया गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों के भविष्य को मजबूत आधार मिलेगा और माता-पिता को भी बड़ी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में श्री नीरज शर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती अशांति टंडन, गोकुल नारायण, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सरकार, सरपंच श्रीमती लोकेश्वरी राठिया, सरपंच श्री ललित नाग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

80 बोरी अवैध धान से भरी माजदा पकड़ाई

ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

चैतन्य टेक्नो स्कूल की बढ़ी मुश्किलें, डीईओ ने जांच के दिये आदेश

फोर्टिस ओपी जिंदल हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे दो युवक पकड़ाए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव की तैयारी पूर्णत: की ओर, निशान यात्रा, भव्य भण्डारा, भजनामृत वर्षा एवं जिवंत झाकियों का होगा वर्णन
Next Article लॉयंस क्लब मिडटाउन गवर्नर की आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम संपन्न

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?