रायगढ़। जिले में अज्ञात चोरों ने सुने मकान का ताला तोडक़र डेढ़ लाख नगदी रकम समेत 50 हजार के सोने चांदी के जेवरातों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बापू नगर में रहने वाले अंकुर बंधन ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह अपने चाचा के देहांत हो जाने के बाद पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होनें जांजगीर चांपा गया हुआ था। अंकुर बंधन ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम उसकी बहन घर आ गई और अपने चाची के यहां रूकी हुई थी।
अंकुर बंधन ने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी की दोपहर 2 बजे के आसपास उसकी बहन अपने घर तरफ गई तो देखा कि उनके मकान में लगा हुआ ताला टूटा हुआ था, अनहोनी घटना की आशंका पर जब वह अंदर पहुंची तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था तब उसने फोन करके अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। अज्ञात चोरों ने सुने मकान का ताला तोडक़र चांदी का पायल 01 जोडी, चांदी का चैन, बिछिया, 01 नग अंगुठी, एवं एक सोने का कान का झुमका कीमत करीब 50 हजार समेत घर बनवाने रखे नगदी रकम 1 लाख 50 हजार लेकर फरार हो चुका था। बहरहाल काफी पतासाजी करने के बावजूद अज्ञात चोरों के बारे में जानकारी नही मिल पाने के बाद पीडि़त ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
फिर टूटा सूने मकान का ताला, डेढ़ लाख नगद व 50 हजार के जेवरात ले उड़े चोर
फिर टूटा सूने मकान का ताला, डेढ़ लाख नगद व 50 हजार के जेवरात ले उड़े चोर



