रायगढ़। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी गौरीशंकर मंदिर के पुजारी स्वर्गीय जय राम शर्मा की धर्मपत्नी रामकली देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान पहुंचे । बेटे महेश शर्मा सहित परिवार जनों को ढांढस बंधाते हुए बाबा प्रियदर्शी राम जी ने कहा सभी ईश्वरीय विधान से बंधे हुए है। संसार में आने वाले व्यक्ति की मृत्यु भी निश्चित है। गौरीशंकर मंदिर के पुजारी के रूप में जयराम महाराज द्वारा की गई निरन्तर सेवाओं का स्मरण करते हुए पूज्य बाबा जी ने कहा सद्कर्म करने वाले व्यक्तियों को समाज मृत्यु के बाद भी स्मरण करता है। इसलिए जीवन जीने के दौरान मनुष्य को सदा ऐसे कर्म करना चाहिए जिसका समाज को लाभ मिले। समाज के लिए जीने वाले लोगों का नाम सदा अमर रहता है। बहुत से दौलत मंद लोगों की मृत्यु के बाद ही संसार में लोग उन्हें भूल जाते है लेकिन नाम कमाने वाले व्यक्तियों की मृत्यु के बाद भी उनका नाम सदा अमर रहता है। नाम की कमाई सदा जीवित रहती है। पूज्य बाबा जी ने रामकली देवी की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिजनों को इस अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। इस दौरान उनके पुत्र महेश शर्मा स्वर्गीय दिनेश शर्मा स्वर्गीय ज्ञानी शर्मा के परिजन भी मौजूद रहे।



