NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मेकाहारा में रेयर मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर का सफल इलाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > मेकाहारा में रेयर मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर का सफल इलाज
रायपुर

मेकाहारा में रेयर मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर का सफल इलाज

lochan Gupta
Last updated: December 31, 2025 12:04 am
By lochan Gupta December 31, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में कैंसर सर्जरी विभाग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विशेषज्ञ टीम ने छाती के दुर्लभ और जटिल कैंसर मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर 29 वर्षीय युवक की जान बचाई। मरीज छाती में गांठ, सांस लेने में तकलीफ और लगातार दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचा था। कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि, मरीज का शुरुआती इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था। वहां बायोप्सी जांच में मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर की पुष्टि हुई थी। छाती के मध्य भाग में स्थित गांठ का आकार करीब 13म18म16 सेंटीमीटर पाया गया, जो हृदय के पास बड़ी रक्त नलियों से चिपकी हुई थी। उच्च जोखिम को देखते हुए एम्स रायपुर के चिकित्सकों ने पहले कीमोथेरेपी देने का निर्णय लिया।
जनवरी 2025 से जून 2025 तक मरीज को 6 चक्र कीमोथेरेपी दी गई, जिससे गांठ का आकार घटकर 4म3म4 सेंटीमीटर रह गया। इसके बाद मरीज को एम्स रायपुर से रेफर कर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय भेजा गया। डॉ. आशुतोष गुप्ता ने सभी जांच रिपोर्टों का गहन परीक्षण करने के बाद सर्जरी का निर्णय लिया।
गांठ की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए हृदय सर्जरी विभागाध्यक्ष से परामर्श लिया गया और निश्चेतना विभाग से सर्जरी की फिटनेस प्राप्त की गई। करीब 3 से 4 घंटे तक चली इस जटिल सर्जरी में गांठ को बाएं फेफड़े के एक हिस्से सहित सफलतापूर्वक निकाला गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही। कुछ दिनों के इलाज के बाद मरीज को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल मरीज नियमित फॉलोअप के लिए चिकित्सालय आ रहा है।
इस जटिल ऑपरेशन में डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. के. के. साहू, डॉ. किशन सोनी, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. सुश्रुत अग्रवाल, डॉ. समृद्ध, डॉ. लावण्या, डॉ. सोनम और डॉ. अनिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है, जो छाती के बीच के हिस्से (मेडियास्टाइनम) में विकसित होता है। मेडियास्टाइनम वह स्थान है, जहां दिल, बड़ी रक्त नलिकाएं, श्वासनली (ट्रेकिया) और फेफड़ों के बीच का क्षेत्र होता है। यह ट्यूमर उन जर्म सेल्स से बनता है, जिनसे सामान्यत: अंडकोष (पुरुष) या अंडाशय (महिला) में शुक्राणु या अंडाणु बनते हैं। कभी-कभी भ्रुण विकास के दौरान ये जर्म सेल्स गलत जगह (जैसे छाती) में रह जाती हैं और बाद में ट्यूमर का रूप ले लेती हैं।

You Might Also Like

साय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तारीख तय, दो से अधिक मंत्री लेंगे शपथ

जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर छग: सीएम साय

निलंबित आईएएस रानू साहू को सुको से मिली जमानत

रायपुर स्टेडियम को लीज पर चलाएगा छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ

जिम में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘चिट्टा’ की बड़ी खेप के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
Next Article राशन कार्डों का 85 प्रतिशत सदस्यों का ई-केवायसी पूरा

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?