NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आस्था-उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आस्था-उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव
रायगढ़

आस्था-उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

रायगढ़ के गिरजाघरों में उमड़ी भीड़, रात में चर्चा में हुई विशेष प्रार्थना सभा

lochan Gupta
Last updated: December 26, 2025 12:18 am
By lochan Gupta December 26, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस पूरी आस्था, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कई गिरजाघरों में इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचकर प्रार्थना कर मनोकामनाएं मांगते नजर आए।
क्रिसमस को लेकर मसीह समाज द्वारा बीते एक माह से तैयारियां की जा रही थीं। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। विश्वासगढ़ चर्च में 24 नवंबर को धन्यवाद पर्व मनाया गया, वहीं 29 नवंबर को सीएनआई डे का आयोजन संपन्न हुआ। दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रभु यीशु के आगमन का प्रथम रविवार मनाया गया, जिसमें विधिविधान के साथ विशेष प्रार्थनाएं की गईं। इसके बाद पूरे दिसंबर माह में विभिन्न धार्मिक आयोजन होते रहे। 24 दिसंबर को संडे स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रभु यीशु के जन्म की झांकी दिखाई गई। रात 12 बजे जैसे ही क्रिसमस की शुरुआत हुई, गिरजाघरों में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं।
गिरजाघर दिनभर श्रद्धालुओं के लिए खुले
25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन शहर के सभी चर्च दिनभर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहे। मसीह समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोग भी चर्च पहुंचे, जहां उन्होंने कैंडल जलाकर प्रार्थनाएं कीं। पूरे दिन विशेष प्रार्थना सभाओं का सिलसिला जारी रहा।
घर-घर हुई कैरोल सिंगिंग
विश्वासगढ़ चर्च के सुशील कुमार ने बताया कि 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक कैरोल सिंगिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोग घर-घर जाकर प्रभु यीशु के जन्म के गीत गाते रहे। क्रिसमस के अवसर पर चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी परंपरागत तरीके से क्रिसमस का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

You Might Also Like

अप दिशा से चलने वाली ट्रेने घंटो विलंब से पहुंची रायगढ़

रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी व पत्नी को टांगी से काटा

ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा का समापन

भेलवाडीह जुआ फड़ पर पुलिस की रेड

कटाई से ठीक पहले लापरवाही की भेंट चढ़ी किसान की मेहनत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वीर बाल दिवस पर भाजपा का कार्यक्रम आज
Next Article 25 क्विंटल अवैध धान के साथ पिकअप वाहन जब्त

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?