NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी लेंगे क्लास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी लेंगे क्लास
रायपुर

प्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी लेंगे क्लास

जनवरी में ट्रेनिंग कैंप, खडग़े समेत कई एक्सपर्ट आएंगे

lochan Gupta
Last updated: December 25, 2025 11:57 pm
By lochan Gupta December 25, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की अगले महीने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी क्लास लेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह अहम प्रशिक्षण कार्यक्रम बस्तर या सरगुजा संभाग में आयोजित किया जा सकता है। दोनों ही क्षेत्र आदिवासी बहुल होने के साथ-साथ कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यहां जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, मीडिया मैनेजमेंट, सोशल मीडिया कैंपेन और जनता से सीधे जुड़ाव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सभी जिलाध्यक्ष यहां रहेंगे। राहुल गांधी सहित केंद्रीय नेताओं का शेड्यूल तय होने के बाद पार्टी इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करेगी। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, शशिकांत सेंथिल, सहित तमाम दिग्गज नेता और एक्सपर्ट शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को दो दिन शामिल रहने का प्रस्ताव भेजा गया है। ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को न केवल संबोधित करेंगे, बल्कि, जिला अध्यक्षों से वन टू वन बातचीत भी करेंगे। जिला अध्यक्षों से उनके जिले की सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।
ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण शुरू होने के एक दिन पहले जिलाध्यक्षों को पहुंचना होगा। जिलाध्यक्षों के गनमैन, ड्राइवर, पीए को एंट्री नहीं दी जाएगी। ट्रेनिंग कैंप में जाने से पहले जिलाध्यक्षों को करनी होगी ये तैयारी ट्रेनिंग कैंप में जिलाध्यक्षों को ठंड के मद्देनजर तैयारी पूरी करके जानी होगी। जिस भी जिलाध्यक्ष का कोई ट्रीटमेंट चल रहा है या किसी मर्ज की दवा नियमित रूप से लेते हैं तो डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन के हिसाब से दवा अपने साथ लेकर जानी होगी। प्रशिक्षण शिविर के दौरान कसरत और चलने फिरने के लिए आरामदायक और मजबूत जूते साथ लेकर आएं। अपने सामान की पहचान के लिए बैग, सूटकेस पर अपना नाम पता और मोबाइल नंबर जरूर लिखना होगा।

You Might Also Like

गौ-धाम के नाम से जाने जाएंगे प्रदेश में बनने वाले गौ-अभ्यारण्य : सीएम साय

सीएम साय की पहल पर अब सिर्फ 999 में रायपुर से अंबिकापुर फ्लाईट सेवा

सीएम साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा

रायपुर गोली-कांड करने वाले लंगड़ाते-रोते दिखे

अब जनता चुनेगी महापौर : साय कैबिनेट का फैसला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशामुक्त समाज के लिए युवाओं की भूमिका विषय पर दर्री ग्राम में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next Article गरीबी का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन कराना उचित नहीं : सीएम साय

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?