NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
रायगढ़

लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

lochan Gupta
Last updated: June 6, 2026 1:07 am
By lochan Gupta June 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चार्टर प्रेसिडेंट ली सुमिता पाण्डेय के मार्गदर्शन में चेयरपर्सन ली चंचला सिंह के फार्म हाउस में संपन्न हुआ।
जूनियर क्लब के बच्चों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश- कार्यक्रम में सेवांजली क्लब की सभी सदस्यों एवं जूनियर क्लब के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण और चार्ट – बैनर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आम, अमरूद, नीम, गुड़हल सहित विभिन्न प्रकार के बड़े एवं छोटे पौधों का रोपण किया गया।
एरिया ऑफिसर ली बसंती सरकार का पौधे से किया सम्मान- सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया। विशेष रूप से आमंत्रित एरिया ऑफिसर ली बसन्ती सरकार का औषधीय (आयुर्वेदिक) पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।

पौधे उपहार देकर मनाया गया जन्मदिन

कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन ली तनु शर्मा एवं चेयर पर्सन ली प्रिया पाण्डेय का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। सेवांजली की परंपरा के अनुसार उन्हें उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश और अधिक सशक्त रूप से प्रसारित हुआ।

प्रकृति प्रेम का संस्कार विकसित करना उद्देश्य

जूनियर क्लब की सदस्याओं दीक्षा शुक्ला, प्राची कुलवेदी, हृदया पाण्डेय, वाणीश्री सिंह सहित अन्य बच्चों ने स्वयं गड्ढे खोदकर अपने हाथों से औषधीय पौधों का रोपण किया। बच्चों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से ‘सेव एनवायरनमेंट’ का संदेश देते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। यह आयोजन निश्चित रूप से सामाजिक सरोकार, पर्यावरण जागरूकता एवं नई पीढ़ी में प्रकृति प्रेम के संस्कार विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित होगा।

कार्यक्रम में इनका रहा सक्रिय सहयोग

आज के पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में ली सुमिता पांडेय चार्टर प्रेसिडेंट, ली रजनी मिश्रा सचिव, चेयर पर्सन ली प्रिया पांडेय, ली बबली कुलवेदी, ली चंचला सिंह, ली सरोजनी कुर्रे, ली तनु शर्मा, ली रूपांजली देशमुख, ली राजश्री शुक्ला, ली सुनीता यादव आदि ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

You Might Also Like

अब वाटरफॉल पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

26 दिन बाद कब्र खोदकर निकाली गई लाश

निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सामने हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन

कयाघाट के पांच लोगों पर जूटमिल पुलिस की प्रतिबंधक कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व पर्यावरण दिवस पर जलवायु अनुकूल कृषि एवं विभागीय समन्वय कार्यशाला आयोजित
Next Article करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी व साला गिरफ्तार

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?