रायगढ़। अंचल के प्रसिद्ध सेवाभावी डॉ दुलीचंद अग्रवाल के निधन पर बद्रीनाथ धाम के पूर्व गद्दीदार पंडित उन्याल जी द्वारा अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में शोक व्यक्त करते हुए गीता के श्लोक के साथ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि प्रार्थना है की भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें और डॉ दुलीचंद से उनके अपने विगत 25 वर्षों के पारिवारिक संबंधों और आपसी चर्चाओं का जिक्र किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव ने अपनी श्रद्धांजलि प्रेषित किया उनके प्रतिनिधि के रूप में लोकेश साहू पहुंचकर उनका संदेश देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रायगढ़ नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ज्ञानू गौतम, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित शर्मा, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, विवेक रंजन सिंहा, रत्थु गुप्ता आदि उनके निवास पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व अध्यक्ष दीपक पांडेय,अनिल शुक्ला, विकास शर्मा, विकास ठेठवार, नरेश जायसवाल शारदा गेहलोत,सोनू पुरोहित आदि ने अपने डॉक्टर अंकल को उनके निवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, अनमोल अग्रवाल आदि युवा कांग्रेसी नेताओं ने उनके निवास पहुंच कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इनके अलावा रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के अध्यक्ष रो.कमलेश अग्रवाल सचिव डॉ सतीश अग्रवाल द्वारा डॉ दुलीचंद अग्रवाल के भतीजे डॉ अहरनीश अग्रवाल को अपनी संवेदना पत्र सौंप कर संस्था की ओर से अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। शहर के ख्याति लब्ध डॉक्टर्स में डॉ डियोडीया परिवार, डॉ शरद अवस्थी, डॉ पीयूष अग्रवाल, डॉ प्रशांत अग्रवाल, डॉ गुप्ता,डॉ शलभ आदि डॉक्टर्स ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सुभाष चौक व्यापारी संघ से कमल संवाडिया, पवन रामभगत,अखिल संवाडिया, गोलू संवाडिया,आदि ने निवास स्थान पहुंच कर संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। मॉर्निंग वॉकर्स एसोसिएशन, रायगढ़ के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ दुलीचंद अग्रवाल जी को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया जिसमें सुनील लेध्रा,अनिल गर्ग,बबलू शर्मा, मनोज, दीपक अमलडीहा आदि सदस्य और पदाधिकारियों ने निवास स्थान पहुंग कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री चक्रधर गौशाला ट्रस्ट द्वारा डॉ दुलीचंद अग्रवाल के निधन पर उनके पुत्र सुनील अग्रवाल कुक्कू, अनिल अग्रवाल चीकू, निखिल अग्रवाल को संवेदना पत्र सौंपते हुए कहा कि डॉ दुलीचंद सदैव स्मरण किए जाएंगे वे एक सरल स्वभाव के धनी समाज के प्रति उनकी समर्पण और सेवा भावना के कारण काफी लोकप्रिय रहे। श्री चक्रधर गौशाला ट्रस्ट द्वारा अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि परम पिता परमेश्वर मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को सुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
डॉ दुलीचंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे आत्मीयजन
अपने-अपने जेहन से याद कर दी श्रद्धांजलि



