NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल नं. 1 में 120वीं वार्षिक उत्सव में ‘कृष्णा’ थीम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल नं. 1 में 120वीं वार्षिक उत्सव में ‘कृष्णा’ थीम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
बिलासपुर

रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल नं. 1 में 120वीं वार्षिक उत्सव में ‘कृष्णा’ थीम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: December 24, 2025 11:29 pm
By lochan Gupta December 24, 2025
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल नं. 1 में वार्षिकोत्सव कृष्णा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अशुमान मिश्रा विशिष्ट अतिथि रुहिना तुफ़ैल खान थे। अतिथियों के स्वागत पश्चात् स्कूल के प्राचार्य श्री महेश बाबु ने स्कूल वार्षिक प्रतिवेदन में विद्यालय के वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के करकमलों से दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट परीक्षाफल प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, सत्र के दौरान विद्यालय के 09 विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने पर उन्हें भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने इस अवसर पर विद्यालय की प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही सभी अतिथियों द्वारा भी विद्यालय के प्रगति एवं प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कृष्णा लीला का जीवंत प्रस्तुति दी गई जिसे देख वहां उपस्थित अतिथियों सहित पालकों की तालियों की ध्वनि से पूरा समारोह स्थल गुंजायमान हो गया। यह सिलसिला करीब दो घंटे तक चलता रहा। इस दौरान बच्चों ने कृष्ण जन्म से लेकर कंश वध तक लीलाओ का मंचन किया जिसे देख सभी भाव विभोर हो गए। सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रंजन कुमार रुखैयार, भास्कर गुहा, मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री, बी कृष्णकुमार, प्रभात पासवान, मधु राव एवं बच्चों के अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं भारी संख्या में उपस्थित थे।

You Might Also Like

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 21 किमी लंबी सुरंग का चल रहा निर्माण

अमृत भारत योजना के तहत अम्बिकापुर स्टेशन का हो रहा कायाकल्प

अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुण्य-स्मरण कर दी श्रद्धांजलि

विकास कश्यप ने रेलवे जनसंपर्क अधिकारी का पद ग्रहण किया

अब महिलाओं के हाथों में एसईसीएल सीईडबल्यूएस, गेवरा की ‘सीबीएम लैब’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हरदी एनीकट के गेट तोडऩे वालों पर कार्रवाई
Next Article लाखो किंवटल धान खुले आसमान के नीचे, धान उठाव को लेकर विभाग बे-परवाह

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?