खरसिया। श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल खरसिया में वार्षिक समारोह का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के विकास को बढ़ावा देना विद्यार्थियों की कला को एक नया आयाम देने के साथ हिंदुस्तानी संस्कृति और संस्कार को बढ़ावा देना रहा समारोह में छोटे छोटे नन्हें बच्चों से लेकर बड़ी क्लास के बच्चों तक ने नृत्य, संगीत, और नाट्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया। एनुअल सेलिब्रेशन मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रवींद्र गवेल जिला पंचायत अध्यक्ष, कार्यक्रम के अति विशिष्ट और प्रमुख अतिथि इवेंट हेड कमल गर्ग अध्यक्ष नगरपालिका परिषद खरसिया, विशिष्ट अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरसिया प्रवीण तिवारी, एसडीओपी प्रभात पटेल, पालूराम राठौर मालगुजार महका, श्रीमती गंगाबाई सिदार सरपंच महका, गेस्ट ऑफ इवेंट सम्मानित संस्थापक गिरधर गुप्ता, मनोज अग्रवाल अध्यक्ष एसएसपीएस, और स्कूल के सचिव कोषाध्यक्ष और सभी ट्रस्टी सदस्यों पालकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अति विशिष्ट और प्रमुख अतिथि इवेंट हेड नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल के प्रारंभ होने से न केवल शिक्षा का विकास हुआ है, बल्कि पढ़ाई के प्रति लोगों में अभिरूची भी जगी है. उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए. इसके लिए विद्यालय के संस्थापक और सभी सदस्यों का बच्चों में अपनी संस्कृति और संस्कार देने के साथ ही उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिये प्रशंसा के साथ ही मैं बधाई देता हूं। संस्कृति और संस्कार के साथ ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाने के लिए श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई थी। ट्रस्ट के माध्यम से बहुत ही कम फीस में आम गरीब और जरूरतमंद लोगों के बच्चों को उच्च स्तरीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षित करने के लिये शंकराचार्य पब्लिक स्कूल के संस्थापक और सभी ट्रस्टी भाइयों आप सौभाग्यशाली हैं जो ईश्वर ने आपको सेवा करने का अवसर दिया है। आज के कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित पालकों और आम लोगों को देखते हुए मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह स्कूल और भी विस्तारित होगा रायगढ़ जिले के एक प्रमुख स्कूल के रूप में स्थापित होगा आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद आभार। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने वे कार्यक्रम को संबोधित किया और विद्यार्थियों द्वारा दी गई परिस्थितियों पर आकर्षक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। स्कूल प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का शाल श्री फल और मोमेंटो के साथ अभिनंदन किया गया।
श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक समारोह
छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देते हुए बिखेरी रंग बिरंगी छठा



