NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से टोकन देवें समिति : कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से टोकन देवें समिति : कलेक्टर
सारंगढ़

लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से टोकन देवें समिति : कलेक्टर

मिलर्स को पंजीयन बढ़ाने तथा धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश, जर्जर सडक़ों की मरम्मत कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: December 16, 2025 11:53 pm
By lochan Gupta December 16, 2025
Share
4 Min Read

सभी कार्यालयों को जनवरी से ई-आफिस से फाइलें प्रस्तुत करने के निर्देश, सारंगढ़ शहर में पाईप लाइन के गडढ़ों को तत्काल सीमेंटीकरण करने के निर्देश, सभी पंचायतों को सडक़ के आसपास स्वच्छ रखने और विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश , शहर के तालाब किनारे सीमांकन कर अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश, अन्त्यावसायी के टीसीपीसी केन्द्र में बनेगा लाइवलीहुड कॉलेज एवं नालंदा परिसर, एसआईआर के अनकलेक्टेबल मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करने बीएलओ को निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में जिले के प्रगतिरत कार्यों का समीक्षा किया गया। बैठक में सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल और अन्य माध्यमों से प्राप्त मांग और शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ धान खरीदी, सडक़ निर्माण एवं मरम्मत, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली घर योजना, जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी, आयुष्मान, आयुष्मान वय वंदन, पीएम आवास, धरती आबा, जल जीवन मिशन, अमृत मिशन, पीएमश्री स्कूलों का मरम्मत, प्राधिकरणों के निर्माण आदि की प्रगति का कलेक्टर द्वारा समीक्षा किया गया। कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में अनकलेक्टेड मतदाताओं के घरों में बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले के शहरों के तालाबों में अतिक्रमण, कब्जा को हटाने के लिए एसडीएम और तहसीलदारों को सडक़ किनारे सीमांकन कर अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय के अधिकारियों को जिले के जर्जर सडक़ों के मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ के रानीसागर में अन्त्यावसायी विकास निगम के टीसीपीसी केन्द्र में लाइवलीहुड कॉलेज एवं नालंदा परिसर बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
धान खरीदी में लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से टोकन देने के लिए कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने जिले के सभी सहकारी समिति के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार राइस मिलर्स को पंजीयन बढ़ाने और मार्कफेड से जारी डीओ अनुसार समितियों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को आगामी जनवरी से ई-आफिस से फाइलें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अपने सहायक ग्रेड 3 और कम्प्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षित कर लें।
सारंगढ़ शहर में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे पाईप लाइन के गडढ़ों को कलेक्टर ने ईई पीएचई को तत्काल सीमेंटीकरण करने और ठेकेदारों के द्वारा सडक़ किनारे पर्याप्त दूरी में पाइप लाइन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सडक़ बहुत प्रक्रिया में गुजरने के बाद बनता है। ऐसे में ठेकेदारों के द्वारा सडक़ किनारे गडढ़ा कर दिया जाएगा तो सडक़ धंस जाएगा। इससे सडक़ आवागमन में नागरिकों को परेशानी होगी।
सुग्घर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की परिकल्पना को साकार करने के लिए कलेक्टर ने नगरपालिका, सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों सहित जिले के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों को अपील किया है कि कि वे अपने गांव और शहर को सुग्घर बनाने में अपना सहयोग करें। गांव और शहर को साफ रखें और साफ रखने के लिए सामाजिक सरोकार में अपना योगदान दें। सडक़ दुर्घटना और स्वच्छ भारत के मद्देनजर कलेक्टर ने सभी सीएमओ और सरपंचों को सडक़ के आसपास स्वच्छ रखने और विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

कटंगपाली की क्रशरों में लाखों टन डोलोमाइट डंप लेकिन जिला खनिज विभाग बेखबर

रेंगालपाली खनिज जांच चौकी बेरियर में हो रही है अवैध वसूली

‘मनखे-मनखे एक समान’ ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला : सीएम साय

काल के भय से मुक्त कराता है श्रीमद्भागवत कथा : डॉ. प्रियंका त्रिपाठी

विधायक की अध्यक्षता में जीवन दीप की बैठक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कई कार्य अधूरे कई स्वीकृति के बाद भी अप्रारंभ – उत्तरी
Next Article ड्रिप पद्धति से किसान मुकेश चौधरी को हो रहा प्रतिवर्ष लाख रुपये की आमदनी

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?